Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग में 12 साल की बच्ची से दरिंदगी और हत्या: राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया संज्ञान, जांच टीम गठित

नई दिल्ली/हजारीबाग: हजारीबाग जिले में एक 12 वर्षीय बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और हत्या के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW)...

नई दिल्ली/हजारीबाग: हजारीबाग जिले में एक 12 वर्षीय बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और हत्या के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने कड़ा रुख अपनाया है. बुधवार को आयोग ने इस मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए एक उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया है.

​क्या है पूरा मामला?

राष्ट्रीय महिला आयोग के द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि ​मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 25 मार्च को हजारीबाग जिले में एक 12 साल की मासूम बच्ची का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया था. इस घटना की क्रूरता ने सबको झकझोर कर रख दिया है.रिपोर्ट के मुताबिक
​अपराधियों ने मासूम के चेहरे को पत्थर से बुरी तरह कुचल दिया था. ​पोस्टमार्टम और शुरुआती जांच में बच्ची के निजी अंगों के साथ भी गंभीर दरिंदगी की बात सामने आई है.​राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस घटना को बेहद परेशान करने वाला बताते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग अधिनियम, 1990 की धारा 8 के तहत अपनी शक्तियों का प्रयोग किया है. आयोग ने तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है, जिसमें ममता कुमारी (पूर्व सदस्य, NCW), मनमोहन वर्मा (विधि अधिकारी, NCW), और कंचन खट्टर (वरिष्ठ समन्वयक, NCW) शामिल है.

जांच समिति के मुख्य निर्देश:

यह समिति दो अप्रैल को घटना स्थल का दौरा करेगी और जमीनी स्तर पर जांच करेगी.​ समिति संबंधित पुलिस अधिकारियों और अन्य गवाहों से मुलाकात कर तथ्यों का पता लगाएगी. समिति को अपनी जांच प्रक्रिया पूरी कर 10 कार्य दिवसों के भीतर अपनी विस्तृत रिपोर्ट और सिफारिशें आयोग को सौंपनी होंगी. समिति मामले की जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए अपनी सिफारिशें देगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके. ​आयोग ने इस मामले की प्रति झारखंड के मुख्य सचिव और डीजीपी को भी भेजी है ताकि राज्य प्रशासन जांच में पूर्ण सहयोग सुनिश्चित कर सके.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *