Click Here
Click Here
Click Here

रांची में भीषण सड़क हादसा, हाईकोर्ट ड्यूटी पर जा रही महिला पुलिसकर्मी रंजीता एक्का की मौत

लोहरदगा: राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र स्थित फुटकलटोली राइस मिल के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना में महिला पुलिसकर्मी की मौत...

road accident
सड़क हादसा

लोहरदगा: राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र स्थित फुटकलटोली राइस मिल के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना में महिला पुलिसकर्मी की मौत हो गई. मृतका की पहचान सिमडेगा जिला बल की महिला आरक्षी रंजीता एक्का (म0 आ0/783) के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह हाईकोर्ट रांची में ड्यूटी पर जाने के क्रम में सड़क हादसे का शिकार हो गईं, जिससे उनकी मौत हो गई.

जिला अध्यक्ष समसुल अंसारी ने जताया दुख

घटना की खबर मिलते ही पुलिस विभाग और स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई. इस दुखद घटना पर लोहरदगा चौकीदार पंचायत के जिला अध्यक्ष समसुल अंसारी ने भी गहरा दुख जताया और शोक संवेदना व्यक्त की. बताया गया कि समसुल अंसारी दुख जताने के दौरान लोगों के बीच मौजूद थे. इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि लोहरदगा क्षेत्र में जब भी सड़क दुर्घटना होती है, तो समसुल अंसारी कई बार पीसीआर या एंबुलेंस का इंतजार किए बिना खुद ही घायल लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने का काम करते हैं, जिससे कई लोगों की जान बच चुकी है.

स्थानीय लोगों ने कहा कि समाज में ऐसे लोगों की जरूरत है जो जरूरत के समय आगे बढ़कर मदद करें. वहीं, सभी लोगों ने दिवंगत महिला पुलिसकर्मी रंजीता एक्का के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हैं.

यह भी पढ़ें:  झारखंड विधानसभाः 25 समितियों का हुआ गठन, स्पीकर रवींद्र नाथ महतो संभालेंगे नियम और विशेषाधिकार की कमान

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *