Click Here
Click Here
Click Here

रांची ACB की कार्रवाई: जमीन नापी की रिपोर्ट के बदले घूस लेते सिल्ली अंचल का अमीन गिरफ्तार

रांची: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) रांची की टीम ने गुरुवार एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सिल्ली अंचल कार्यालय के अमीन गणेश महतो...

acb jharkhnad
acb jharkhnad

रांची: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) रांची की टीम ने गुरुवार एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सिल्ली अंचल कार्यालय के अमीन गणेश महतो को आठ हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. वर्ष 2026 में रांची एसीबी का यह पांचवां ट्रैप केस है.

क्या है पूरा मामला?:

सिल्ली थाना क्षेत्र के ग्राम लोवादाग निवासी 65 वर्षीय वृद्ध बासुदेव महतो ने एसीबी को लिखित शिकायत दी थी. शिकायत के अनुसार, उनकी लोवादाग स्थित पुश्तैनी जमीन (खाता सं०-13, प्लॉट सं०-676) के करीब 20 डिसमिल हिस्से की नापी के लिए उन्होंने 16 दिसंबर 2025 को ऑनलाइन आवेदन दिया था. अंचल कार्यालय के अमीन गणेश महतो ने 10 फरवरी को जमीन की नापी तो कर दी, लेकिन इसके बाद नापी रिपोर्ट और नक्शा देने के एवज में रिश्वत की मांग शुरू कर दी. बासुदेव महतो रिश्वत नहीं देना चाहते थे, इसलिए उन्होंने न्याय के लिए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो का दरवाजा खटखटाया.
Read Also: बजट सत्र: जिसने FIR की, उसी ने दी क्लीन चिट, मंत्री ने मानी लापरवाही

सत्यापन में सही पाए गए आरोप:

एसीबी की टीम ने शिकायत मिलने के बाद मामले का विधिवत सत्यापन कराया. सत्यापन के दौरान अमीन द्वारा रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई. इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए 18 फरवरी को भ्रष्टाचार निवारण (संशोधित) अधिनियम-2018 की धारा 7(a) के तहत कांड संख्या-08/26 दर्ज की गई.
योजना के अनुसार, गुरुवार को जैसे ही परिवादी ने अंचल कार्यालय, सिल्ली में अमीन गणेश महतो को रिश्वत के आठ हजार रुपये दिए, पहले से घात लगाकर बैठी एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *