Gold Prices: सोने के दाम में गिरावट, कितना नीचे फिसला जानें

News Desk: अप्रैल की शुरुआत में सर्राफा बाजार में सोने के दामों में तेज़ी से उतार-चढ़ाव देखने को मिला. MCX( Multi Commodity...

News Desk: अप्रैल की शुरुआत में सर्राफा बाजार में सोने के दामों में तेज़ी से उतार-चढ़ाव देखने को मिला. MCX( Multi Commodity Exchange of India) पर जून फ्यूचर गोल्ड करीब ₹4,000 तक गिर गया, जिससे 10 ग्राम सोने की कीमत लगभग ₹1,50,000 पर आ गई.

सुबह 11 बजे तक सोना ₹3,400 से ज्यादा टूटकर ₹1,50,300 पर ट्रेड करता दिखा. दिन के कारोबार में सोना ₹1,52,490 के हाई से फिसलकर ₹1,50,005 तक पहुंच गया.

शहरों के दाम

  • रायपुर: सबसे सस्ता सोना ₹1,48,380 प्रति 10 ग्राम
  • पटना, लखनऊ, कानपुर: सोना ₹1.49 लाख के पार

इस उतार-चढ़ाव के बीच निवेशकों और खरीदारों में हलचल बढ़ गई है.

सोने के दामों में आई गिरावट 

गोल्ड प्राइस में आई गिरावट के पीछे शेयर बाजार में भारी बिकवाली और ग्लोबल अनिश्चितता को मुख्य वजह माना जा रहा है. इस बार खास बात यह है कि शेयर बाजार और कमोडिटी दोनों में एक साथ गिरावट देखने को मिली, जिससे निवेशक तेजी से पैसा निकाल रहे हैं.

हालांकि एक्सपर्ट्स का मानना है कि इतनी गिरावट के बावजूद सोना ₹1 लाख के नीचे जाना मुश्किल है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *