Click Here
Click Here
Click Here

दिल्ली : बंगाल के मालदा में सात न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाए जाने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, राज्य सरकार को लगाई फटकार

Delhi: पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया में तैनात न्यायिक अधिकारियों के साथ हिंसा हुई. उन्हें घंटों...

Delhi: पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया में तैनात न्यायिक अधिकारियों के साथ हिंसा हुई. उन्हें घंटों बंधक बना कर रखा गया. हिंसा और डराने-धमकाने की घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने गंभीर रुख अपनाया है. इस मामले पर चीफ जस्टिस सूर्यकांत की पीठ ने स्वत: संज्ञान लेते हुए सख्त टिप्पणी की है. सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल के डीएम और पुलिस अधीक्षक (एसपी) के रवैये पर भी सख्त टिप्पणी की. सीजेआई सूर्यकांत ने पूछा कि दोनों अधिकारी मौके पर क्यों नहीं पहुंचे. सात न्यायिक अधिकारियों को नौ घंटे तक बंधक बनाकर रखे जाने का ये मामला बेहद गंभीर है.

ये भी पढ़ें : NEWS WAVE EXCLUSIVE : झारखंड में कोयला ब्लैकआउट की आहट, 214 में से 51 खदानों के लीजधारकों का लीज लैप्स, 69 पर जड़ा ताला

सीजेआई ने कहा- मामले में बंगाल सरकार का रवैया लचर

उन्होंने कहा कि ये मामला अदालत को चुनौती देने जैसा है. कोर्ट ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार को भी फटकार लगाई. सीजेआई ने कहा कि मालदा में हुई हिंसा की घटना न्यायपालिका पर दबाव बनाने के साथ-साथ कानून-व्यवस्था को भी चुनौती देने की तरह है. कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाए जाने के मामले में सरकार के रवैये को लचर बताया और कहा कि इस मामले में तत्काल कोई कार्रवाई नहीं की गई.

बंगाल के मुख्य सचिव-डीजीपी को कारण बताओ नोटिस

सीजेआई सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने इस घटना को न्याय प्रशासन में बाधा डालने की सुनियोजित और दुस्साहसी कोशिश करार दिया. कोर्ट ने कहा कि सात न्यायिक अधिकारियों, जिनमें तीन महिला अधिकारी भी शामिल हैं, को घंटों तक बिना सुरक्षा, भोजन और पानी के छोड़ दिया गया, जबकि राज्य प्रशासन को पहले से सूचना दी गई थी. अदालत ने इस मामले में राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों- मुख्य सचिव, गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने उनके रवैये को बेहद निंदनीय बताते हुए पूछा है कि समय रहते प्रभावी कदम क्यों नहीं उठाए गए. मामले की अगली सुनवाई में संबंधित अधिकारियों की वर्चुअल उपस्थिति अनिवार्य की गई है और उनसे अनुपालन रिपोर्ट भी मांगी गई है.

ये भी पढ़ें : बेंगलुरु में झारखंड के साहिबगंज गैंग का दबदबा, पुलिस ने किया गिरोह का भंडाफोड़

न्यायिक अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश

इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को निर्देश दिया है कि वह न्यायिक अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय बलों की तैनाती कराए. कोर्ट ने सभी स्थलों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू करने, आम लोगों की आवाजाही सीमित करने और अधिकारियों और उनके परिवारों को किसी भी खतरे का तत्काल आकलन करने का आदेश दिया है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *