हाथी-मानव संघर्ष पर पहल: प्रभावितों को मुआवजा, दीर्घकालिक समाधान पर जोर

Simdega: वन विभाग कार्यालय में कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोनगाड़ी की उपस्थिति में हाथी प्रभावित लोगों के बीच मुआवजा राशि का वितरण...

Simdega: वन विभाग कार्यालय में कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोनगाड़ी की उपस्थिति में हाथी प्रभावित लोगों के बीच मुआवजा राशि का वितरण किया गया. इस दौरान कुल पांच प्रभावित लोगों को 8,42,400 रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई.

मृतकों के परिजनों को बड़ी राहत

जानकारी के अनुसार, जंगली हाथी के हमले में मृत दो व्यक्तियों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये, यानी कुल 8 लाख रुपये की मुआवजा राशि दी गई. वहीं, तीन अन्य प्रभावित लोगों को मकान क्षति और अनाज भंडार के नुकसान के एवज में कुल 42,400 रुपये का मुआवजा दिया गया. विधायक के हाथों सभी लाभुकों को चेक सौंपे गए.

Also Read: Gold Prices: सोने के दाम में गिरावट, कितना नीचे फिसला जानें

स्थायी समाधान पर जोर

मौके पर विधायक ने कहा कि जंगली हाथियों से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है. हालांकि, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि मुआवजा स्थायी समाधान नहीं है. उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर वे विधानसभा सत्र के दौरान भी आवाज उठा चुके हैं और स्थायी समाधान के लिए लगातार प्रयासरत हैं.

हाथी-मानव टकराव का कारण

उन्होंने कहा कि हाथियों और इंसानों के बीच टकराव का मुख्य कारण भोजन की कमी है. इसे कम करने के लिए ग्राम सभा स्तर पर जंगलों का बेहतर प्रबंधन किया जाएगा. साथ ही, वन क्षेत्रों में ऐसे पौधे लगाए जाएंगे जो हाथियों के भोजन का स्रोत बनें, ताकि वे गांव की ओर रुख न करें.

सरकार को दिए सुझाव

इसके अलावा विधायक ने सरकार को सुझाव दिया है कि हाथी प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षित अनाज भंडारण के लिए विशेष स्टोर बनाए जाएं. इससे ग्रामीण अपने अनाज की सुरक्षा कर सकेंगे और जान-माल के नुकसान को भी कम किया जा सकेगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *