Click Here
Click Here
Click Here

पलामू : सांसद वीडी राम ने लोकसभा में उठाया ग्रामीणों की समस्या, बंद रास्तों को खोलने और रेल सुविधा के विस्तार की मांग

Delhi/Palamu : पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने लोकसभा में पलामू संसदीय क्षेत्र की एक गंभीर जनसमस्या को प्रमुखता से उठाया है....

Delhi/Palamu : पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने लोकसभा में पलामू संसदीय क्षेत्र की एक गंभीर जनसमस्या को प्रमुखता से उठाया है. शून्य काल के दौरान सांसद ने सदन को अवगत कराया कि उनके क्षेत्र में कई स्थानों पर अनमैन्ड रेलवे क्रॉसिंग को बंद कर दिया गया है, जिससे कई गांव दो हिस्सों में बंट गए हैं. इसके कारण ग्रामीणों के लिए आवागमन एक बड़ी चुनौती बन गया है.

ये भी पढ़ें : दिल्ली : बंगाल के मालदा में सात न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाए जाने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, राज्य सरकार को लगाई फटकार

रेल मंत्री से मामले में कार्रवाई की मांग

सांसद विष्णु दयाल राम ने गढ़वा रोड़, नगर उटारी, चियांकी, मोहम्मदगंज और जपला समेत कुल 11 महत्वपूर्ण स्थानों का हवाला देते हुए बताया कि यहां रास्ता बंद होने से स्थानीय निवासी परेशान हैं. उन्होंने रेल मंत्री से आग्रह किया है कि आम जनता की कठिनाइयों को देखते हुए सोनपुरवा, अहिरपुरवा, बखारी और हैदरनगर जैसे चिन्हित स्थानों पर अविलंब एलएचएस, आरयूबी या आरओबी का निर्माण कराया जाए ताकि लोगों को इस समस्या से स्थाई निजात मिल सके.

ये भी पढ़ें : NEWS WAVE EXCLUSIVE : झारखंड में कोयला ब्लैकआउट की आहट, 214 में से 51 खदानों के लीजधारकों का लीज लैप्स, 69 पर जड़ा ताला

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *