विष्णुगढ़ हत्याकांड पर सियासत तेज, कांग्रेस का BJP पर हमला, कहा- अपराधियों को संरक्षण देने वाले अब क्यों चुप हैं

Ranchi: हजारीबाग के विष्णुगढ़ में एक नाबालिग बच्ची की नृशंस हत्या के मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है. प्रदेश कांग्रेस...

Ranchi: हजारीबाग के विष्णुगढ़ में एक नाबालिग बच्ची की नृशंस हत्या के मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है. प्रदेश कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर दोहरे चरित्र का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला है. प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने भाजपा के शीर्ष नेताओं की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं.

BJP नेताओं पर गंभीर आरोप

सोनाल शांति ने कहा कि जो पार्टी पहले इस घटना पर हाय-तौबा मचा रही थी, वह अब अपने ही नेता की कथित संलिप्तता सामने आने के बाद चुप्पी साधे बैठी है. उन्होंने सीधे तौर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पर निशाना साधा.

अपराधियों की फौज’ का आरोप

कांग्रेस प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि भाजपा के ये नेता आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों की फौज का नेतृत्व कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि बृजभूषण शरण सिंह और कुलदीप सेंगर जैसे लोग भाजपा के ‘ब्रांड एंबेसडर’ बन चुके हैं, जिनसे पार्टी के कार्यकर्ता प्रेरणा लेते हैं.

Also Read: सरायकेला को-ऑपरेटिव बैंक 32 करोड़ घोटाला: CID जांच के आधार पर तीन दोषियों को सजा, दो को 10-10 साल और एक को 5 साल की कैद

चुप्पी पर उठे सवाल

सोनाल शांति ने कहा कि जब तक अपराधी की पहचान नहीं हुई थी, भाजपा हजारीबाग बंद और आंदोलन की घोषणा कर रही थी, लेकिन जैसे ही आरोपी का कथित जुड़ाव भाजपा से सामने आया, आदित्य साहू और बाबूलाल मरांडी जैसे नेताओं ने चुप्पी साध ली.

रहमान डकैत के जिक्र पर पलटवार

कांग्रेस ने भाजपा द्वारा पूर्व में किए गए ‘रहमान डकैत’ के जिक्र पर भी पलटवार किया. सोनाल शांति ने कहा कि भाजपा के नेता और कार्यकर्ता खुद गांव-गांव और गली-गली में ऐसी छवि के साथ मौजूद हैं, जिससे आम जनता और महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस करती हैं.

अंधविश्वास को बढ़ावा देने का आरोप

कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा जानबूझकर लोगों को जागरूकता से दूर रखकर अंधविश्वास की ओर धकेल रही है. पार्टी का कहना है कि लोगों में जागरूकता की कमी का फायदा उठाकर भाजपा अपने राजनीतिक एजेंडे को आगे बढ़ाना चाहती है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *