सरायकेला: सिद्ध श्री नहरिया बाबा मंदिर नैला में हनुमान जयंती का आयोजन

सरायकेला: जांजगीर(छग) हनुमान जयंती के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सिद्ध श्री नहरिया बाबा हनुमान मंदिर में आकर्षक...

Baba Temple Naila
सिद्ध श्री नहरिया बाबा मंदिर नैला में हनुमान जयंती का आयोजन

सरायकेला: जांजगीर(छग) हनुमान जयंती के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सिद्ध श्री नहरिया बाबा हनुमान मंदिर में आकर्षक साज सज्जा के साथ भव्य पूजा अनुष्ठान का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मंदिर समिति के अलावा अन्य संस्थाओं की ओर से विभिन्न प्रकार स्टाल लगाकर पानी, फल, शरबत, केला नारियल आदि प्रसाद स्वरूप वितरण किया जा रहा था.

कराया गया महाभंडारा

साथ ही महाभंडारा किया गया, जिसमें दर्जनों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया. वहीं मंदिर परिसर में रेलवे क्रासिंग सुरक्षा के लिए रेल सुरक्षा विशेष बल एवं विधि व्यवस्था शांति बनाए रखने के लिए जिला पुलिस के अधिकारी व जवान मुस्तैदी के साथ निगरानी करते देखे गए.  इस जयंती अनुष्ठान को सफल बनाने में मंदिर समिति के सर्वश्री अजय यादव जांजगीर, वीरेंद्र प्रताप सिंह सारागावं, रणवीर दास नैला, मीरा दिवान रायपुर, कनक बाई सिंह नैला, बसंत साव सरखो, शशि तान्या युव राज तन्मय बलौदा, सुनील कपिल कश्यप पेंड्री, पुनेन्द्र पुष्पेंद्र पटेल चांपा इत्यादि का सराहनीय योगदान रहा.

यह भी पढ़ें: नाक पर हुल्ला हूप घुमाकर छात्राओं ने रचा इतिहास, इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *