Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

पुलिस पदाधिकारी को चाकू मारकर किया घायल, आरोपी गिरफ्तार

Sahebganj: जिला के कोटालपोखर थाना में पदस्थापित ASI हेमंत यादव को कोटालपोखर थाना क्षेत्र के पलासबोना गांव के एक नशे के धूत...

पुलिस पदाधिकारी को चाकू मारकर किया घायल
पुलिस पदाधिकारी को चाकू मारकर किया घायल

Sahebganj: जिला के कोटालपोखर थाना में पदस्थापित ASI हेमंत यादव को कोटालपोखर थाना क्षेत्र के पलासबोना गांव के एक नशे के धूत में एक युवक ने चाकू मार के घायल कर दिया है.

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने थाना पुलिस को सूचना दिया कि एक युवक गांव में चाकू लेकर घूम रहा है और हो हल्ला मचा रहा है. तभी सूचना पाकर ASI सहदल बल के साथ पलासबोना गांव पहुंचे. तभी युवक को पकड़ने के क्रम में युवक ने ASI हेमंत यादव को पेट में चाकू मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. आनंन-फानन में घायल ASI को इलाज हेतु सदर अस्पताल, पाकुड़ ले जाया गया, जहां उसका प्राथमिक इलाज चल रहा है. मामले को लेकर बरहरवा SDPO नितिन खंडेलवाल ने बताया कि चाकू मारने वाले युवक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

ALSO READ: बोकारो: 5 अगस्त को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगा #NewVoters अभियान

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *