Bokaro: आजसू पार्टी चंदनकियारी विधानसभा स्तरीय युवा मोर्चा की बैठक कुरा मोड़ स्थित महतो मोटल में संपन्न हुई. बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक डॉ. लम्बोदर महतो उपस्थित रहे. बैठक में आजसू पार्टी के बोकारो जिला अध्यक्ष सचिन महतो सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं युवा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.

महाधिवेशन की तैयारियों पर हुई चर्चा
बैठक में आगामी 7 एवं 8 अगस्त को जमशेदपुर में आयोजित होने वाले आजसू युवा मोर्चा के महाधिवेशन की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई. महाधिवेशन को सफल बनाने के लिए संगठनात्मक रणनीति, कार्यकर्ताओं की सहभागिता एवं व्यापक जनसंपर्क अभियान पर विचार-विमर्श किया गया.

नेताओं ने कार्यकर्ताओं से की अधिकाधिक भागीदारी की अपील
बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. लम्बोदर महतो ने कहा कि युवा मोर्चा का महाधिवेशन संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा तथा युवाओं की भागीदारी को और सशक्त बनाएगा. जिला अध्यक्ष सचिन महतो ने सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में जमशेदपुर पहुंचकर महाधिवेशन को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया. बैठक की अध्यक्षता पार्टी के केंद्रीय सदस्य सुशेन रजवार ने की, जबकि मंच संचालन विकास बाउरी ने किया. अंत में युवा मोर्चा के जिला प्रभारी रितिक रजक ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया.

बैठक में अशोक महतो, रतन कुमार महतो, नवीन कुमार सिंह, विशाल महतो, ज्योतिलाल महतो, युधिष्ठिर हाजरा, सुखदेव महतो, संजीत कुमार महतो, कपिल महतो, विकास महतो, शिशिर कुमार रजक, दिनेश कुमार महतो, विकास बाउरी, शंकर महतो, अशोक कुमार महतो, नीतीश कुमार महतो, सीमंत कुमार रजक, नित्यानंद महतो, किरीट महतो, बाबू लाल महतो, केशव चंद्र महतो, भृगुराम महतो एवं लखींदर महतो सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे.

