रांची पुलिस की कार्रवाई: 10 लाख के ब्राउन शुगर और हथियार के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

रांची: राजधानी में नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में रांची पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है....

Ranchi Police action
रांची पुलिस

रांची: राजधानी में नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में रांची पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. विधानसभा थाना क्षेत्र के धुर्वा डहु टोली में पुलिस ने छापेमारी कर दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से करीब 397 ग्राम ब्राउन शुगर, एक देशी पिस्टल, जिंदा कारतूस और साढ़े चार लाख रुपये से अधिक की नकदी बरामद की गई है.

गुप्त सूचना पर रात में हुई छापेमारी

एसएसपी राकेश रंजन को बुधवार की देर रात गुप्त सूचना मिली थी कि डहु टोली स्थित एक किराये के मकान में नशीले पदार्थों की बड़ी खेप मौजूद है. सूचना की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया. छापेमारी दल ने रात करीब 02:20 बजे श्वेता कुजूर के किराये के मकान पर धावा बोला. तलाशी के दौरान कमरे में मौजूद दो युवकों को हिरासत में लिया गया, जिनकी पहचान अरविन्द कुमार (सुखदेवनगर) और हरिश उरांव (माण्डर, वर्तमान पता डहुटोली) के रूप में हुई है.

कमरे और थार गाड़ी से भारी बरामदगी

जब एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कमरे की तलाशी ली गई, तो पुलिस के भी होश उड़ गए. बड़े पैमाने पर ब्राउन शुगर और अभियुक्त अरविन्द कुमार के पास से एक देशी पिस्टल और चार जिंदा गोलियां. बरामद हुई है. इसके अलावा 4.51 लाख रुपये नगद बरामद हुए. इतना ही नहीं, घर के बाहर खड़ी अभियुक्तों की काले रंग की महिन्द्रा थार गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें से भी ब्राउन शुगर ब्राउन शुगर बरामद की गई.

यह भी पढ़ें: सरायकेला: सिद्ध श्री नहरिया बाबा मंदिर नैला में हनुमान जयंती का आयोजन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *