Ranchi : राजधानी के कोकर (भाभा नगर) इलाके में एक आदिवासी युवती और उसके मासूम बच्चे के साथ हुई अमानवीय बर्बरता ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है. पीड़ित महिला के चेहरे पर कालिख पोतकर उसे सड़कों पर घुमाया गया. कांग्रेस मीडिया चेयरमैन सतीश पौल मुंजनी ने इसे मानवीय मर्यादा और आदिवासी संस्कृति पर कलंक बताया है. मुंजनी ने कहा कि मदद करने के बजाय वीडियो बनाकर तमाशा देखने वाले लोग भी समान रूप से दोषी हैं और उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. कांग्रेस ने प्रशासन से सभी आरोपियों की तत्काल पहचान कर उन्हें कड़ी सजा देने और पीड़िता को पूर्ण सुरक्षा व सहायता प्रदान करने की मांग की है. कहा कि झारखंड कांग्रेस पीड़िता के साथ खड़ी है. न्याय मिलने तक इस मुद्दे को दबने नहीं देगी.
ये भी पढ़ें : रांची : नारी शक्ति और देशभक्ति का संदेश लेकर सीसीएल पहुंचीं आशा मालवीय, युवाओं को किया प्रेरित
