रांची: शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए रांची नगर निगम ने आज बड़ा अभियान चलाया. सहायक प्रशासक के नेतृत्व में मेन रोड में 25 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की गई. इस दौरान वेस्ट यूजर चार्ज (कचरा शुल्क) का भुगतान जांचा गया.

जिन दुकानों और प्रतिष्ठानों ने अब तक वेस्ट यूजर चार्ज जमा नहीं किया था, उन्हें मौके पर ही डिमांड नोटिस थमा दिया गया. निगम ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि तय समय-सीमा के अंदर बकाया राशि जमा करें, नहीं तो कड़ी कार्रवाई होगी.
V2 Mall पर जुर्माना
अभियान के दौरान सड़क पर कूड़ा फेंकने के मामले में V2 Mall पर 2000 रुपये का जुर्माना लगाया गया. निगम अधिकारियों ने साफ कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.
कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
निगम ने चेतावनी दी है कि जो लोग निर्धारित समय में वेस्ट यूजर चार्ज का भुगतान नहीं करेंगे, उनके खिलाफ झारखंड नगरपालिका अधिनियम, 2011 के तहत सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी.
निगम की अपील
निगम ने सभी नागरिकों और व्यापारियों से अपील की है कि समय पर कचरा शुल्क जमा करें और स्वच्छ रांची बनाने में सहयोग दें.

