पलामू सांसद ने लोकसभा में उठाई मेदिनीनगर आकाशवाणी और दूरदर्शन केंद्र को पुनः शुरू करने की मांग

पलामू: जिले के सांसद श्री विष्णु दयाल राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत मेदिनीनगर के बैरिया स्थित बंद पड़े आकाशवाणी...

पलामू: जिले के सांसद श्री विष्णु दयाल राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत मेदिनीनगर के बैरिया स्थित बंद पड़े आकाशवाणी और दूरदर्शन केंद्र की रिकॉर्डिंग और अन्य गतिविधियों को अविलंब पुनः प्रारंभ करने की मांग की.

कोविड-19 के बाद भी संचालन ठप

सांसद ने बताया कि कोविड-19 महामारी के समय इस केंद्र पर रिकॉर्डिंग कार्यक्रमों और संचालन को अस्थायी रूप से रोका गया था, लेकिन महामारी समाप्त होने के बावजूद गतिविधियां शुरू नहीं हुई हैं.

स्थानीय कलाकारों को मंच की जरूरत

सदन को अवगत कराते हुए श्री राम ने कहा कि केंद्र पर सभी आधारभूत संरचनाएं मौजूद हैं, फिर भी कार्यक्रमों का संचालन बंद होने से पलामू के स्थानीय कलाकारों और प्रतिभाओं को अपनी कला दिखाने का अवसर नहीं मिल रहा.

सांस्कृतिक विरासत को मिलेगा नया जीवन

सांसद ने जोर देकर कहा कि कार्यक्रमों के दोबारा शुरू होने से क्षेत्रीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा और पलामू की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत समाज के सामने आएगी.

केंद्र सरकार से शीघ्र कार्रवाई की मांग

श्री विष्णु दयाल राम ने केंद्र सरकार से अनुरोध किया कि जन प्रसारण सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए मेदिनीनगर आकाशवाणी और दूरदर्शन केंद्र की गतिविधियों को शीघ्र अति शीघ्र शुरू किया जाए.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *