Ranchi: JPSC विज्ञापन बैकलॉग नियुक्ति 5/2026 के लिए उम्र सीमा का कट ऑफ डेट 1/8/2022 निर्धारित किए जाने और विज्ञापन संख्या 6/2026 के लिए उम्र सीमा का कट ऑफ डेट 1/08/2017 निर्धारित किए जाने के विरुद्ध हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है.
अभ्यर्थियों ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा
इस परीक्षा में शामिल होने से वंचित होने वाले अभ्यर्थियों नीरज भगत और श्वेता कुमारी एवं अन्य कई अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया है. प्रार्थियों की ओर से अधिवक्ता कुमार हर्ष ने याचिका दायर की है.
कट ऑफ डेट में बदलाव की मांग
याचिका में कहा गया है कि JPSC ने बैकलॉग नियुक्ति के लिए आवेदन में जो उम्र सीमा का कट ऑफ डेट निर्धारित किया है उससे कई अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह जाएंगे इसलिए उम्र सीमा के कट ऑफ डेट में बदलाव किया जाना चाहिए.
सुनवाई का इंतजार
हालांकि अभी तक इस याचिका पर सुनवाई नहीं हुई है लेकिन इस मामले में सुनवाई के दौरान अदालत का क्या रूख होगा यह देखना काफी महत्वपूर्ण होगा.
