Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

पलामू के प्रभात मेहता अपहरण-हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, हरियाणा से गिरफ्तार आरोपी धर्मेन्द्र कुमार जेल भेजा गया

Palamu: पुलिस ने चर्चित प्रभात कुमार मेहता अपहरण एवं हत्या कांड में एक और बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने मामले...

Palamu

Palamu: पुलिस ने चर्चित प्रभात कुमार मेहता अपहरण एवं हत्या कांड में एक और बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने मामले में फरार चल रहे आरोपी धर्मेन्द्र कुमार को हरियाणा से गिरफ्तार कर पलामू लाया, जहां न्यायालय में पेशी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

अपहरण के बाद अर्द्धनिर्मित मकान से बरामद हुआ था शव

मामला पाटन थाना क्षेत्र का है. सहदेवा निवासी ठाकुर दयाल मेहता ने 25 जुलाई 2026 को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पुत्र प्रभात कुमार मेहता का राहुल राम नामक व्यक्ति द्वारा मोटरसाइकिल से अपहरण कर लिया गया है. शिकायत के आधार पर पाटन थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की.अनुसंधान के दौरान 26 जुलाई को प्रभात कुमार मेहता का शव ग्राम पाण्डेयपुरा करोरिया स्थित देवेन्द्र भुईया के अर्द्धनिर्मित मकान से बरामद किया गया. इसके बाद पुलिस ने मामले में हत्या की धाराएं भी जोड़ दीं.

मुख्य आरोपी राहुल राम पहले ही हो चुका है गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले के मुख्य नामजद आरोपी राहुल कुमार उर्फ राहुल राम को 29 जुलाई 2026 को कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित राजनकुंटे क्षेत्र से गिरफ्तार किया था. आरोपी को 1 अगस्त 2026 को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था.

हरियाणा के यमुनानगर से दबोचा गया धर्मेन्द्र कुमार

मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश के दौरान पुलिस को ग्राम खरौंधा निवासी धर्मेन्द्र कुमार (23 वर्ष) की संलिप्तता की जानकारी मिली. इसके बाद पलामू पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 अगस्त 2026 को हरियाणा के यमुनानगर जिले के सदर जगाधरी थाना क्षेत्र अंतर्गत भरथल से उसे गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपी धर्मेन्द्र कुमार ने पुरानी रंजिश और आपसी दुश्मनी के कारण घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है. पुलिस उसे तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर पलामू लेकर आई और अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया.

मोबाइल फोन जब्त, आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी मिला

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया Redmi Note 10 Pro मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किया है. पुलिस के अनुसार धर्मेन्द्र कुमार का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है. उसके खिलाफ पाटन थाना में वर्ष 2024 में आर्म्स एक्ट के तहत कांड संख्या 39/2024 दर्ज है.

ALSO READ: BREAKING: झारखंड हाईकोर्ट: विभागीय परीक्षा से नियुक्त सब-इंस्पेक्टर की प्रोन्नति पर रोक बरकरार, 2018 बैच के सीधी भर्ती और सीमित बच के दरोगाओं के बीच वरीयता का विवाद गहराया

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *