Ranchi: ACB के लंबित PE मामलों पर हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट ने सभी लंबित प्रारंभिक जांच की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट मांगी है. राज्य सरकार को सीलबंद लिफाफे में रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है. मामले पर स्वतः संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर मुख्य न्यायाधीश एमएस सोनक और न्यायाधीश राजेश शंकर की खंडपीठ में सुनवाई हुई. कई जांच के मामले 11 साल से अधिक समय से लंबित हैं. 2013 से 2022 के बीच के मामलों में प्रगति नहीं हुई है. लंबित जांच के कारण कई अधिकारी-कर्मचारी रिटायर हो चुके हैं. मामले की अगली सुनवाई 17 सितंबर को होगी.

ALSO READ : चुट्टूपालू स्टोन माइनिंग पर HC ने दिये उच्चस्तरीय जांच के आदेश, 24 सितंबर को अगली सुनवाई


