Click Here
Click Here
Click Here

मालदा सुजापुर सड़क जाम और न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने का मुख्य आरोपी बागडोगरा एयरपोर्ट से गिरफ्तार

साहिबगंज: पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के कालियाचक थाना क्षेत्र स्थित सुजापुर में सड़क जाम और न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने के...

साहिबगंज: पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के कालियाचक थाना क्षेत्र स्थित सुजापुर में सड़क जाम और न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने के मामले में मुख्य आरोपी मोफक्केरुल इस्लाम को पुलिस ने सिलीगुड़ी के बागडोगरा एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है. वह राज्य छोड़कर भागने की फिराक में था.

वोटर लिस्ट विवाद से शुरू हुआ बवाल

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

जानकारी के अनुसार, एसआईआर के बाद वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने के विरोध में सुजापुर में एनएच-12 को जाम कर हंगामा किया गया था. इस दौरान सात न्यायिक अधिकारियों को बंधक बना लिया गया था.

इस गंभीर मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और एनआईए को जांच का निर्देश दिया है. साथ ही बंगाल पुलिस को भी कड़े निर्देश दिए गए हैं.

कई गिरफ्तार, छापेमारी जारी

मालदा पुलिस ने अब तक इस मामले में दो दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

विदित हो कि यह क्षेत्र झारखंड के पाकुड़ और साहिबगंज जिले के बरहरवा व कोटालपोखर से सटा हुआ है. इस मार्ग से झारखंड से पश्चिम बंगाल के लिए बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *