Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

दुमका: दामाद संग फरार हुई सास, गुरुग्राम से गिरफ्तार, मोबाइल लोकेशन ने खोला राज

दुमका: जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. सरैयाहाट थाना क्षेत्र के माथाकेसो गांव...

दुमका: जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. सरैयाहाट थाना क्षेत्र के माथाकेसो गांव निवासी सिकंदर मंडल की पत्नी कृपा कुमारी अपने ही दामाद विजय कुमार साह के साथ फरार हो गई थी. इस घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है.

बताया जाता है कि 5 मार्च को कृपा कुमारी घर से घूमने के बहाने निकली थी, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटी. काफी खोजबीन के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला, तो 10 मार्च को पति ने सरैयाहाट थाना में सनहा दर्ज कराया.

मोबाइल लोकेशन से खुला राज

मामले की जांच कर रहे एएसआई जय प्रकाश तिवारी ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया. तकनीकी जांच के दौरान दोनों की लोकेशन हरियाणा के गुरुग्राम में मिली. इसके बाद हरियाणा पुलिस के सहयोग से वहां छापेमारी की गई, जहां से दोनों को बरामद कर लिया गया और दुमका लाया गया.

थाना प्रभारी राजेंद्र यादव ने बताया कि पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई है कि महिला स्वेच्छा से अपने दामाद के साथ गई थी. फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *