Click Here
Click Here
Click Here

सीसीएल में नई SOP लागू, कामकाज होगा और तेज व पारदर्शी

रांची: सीसीएल में कामकाज को ज्यादा आसान, तेज और पारदर्शी बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है. आज कंपनी के...

रांची: सीसीएल में कामकाज को ज्यादा आसान, तेज और पारदर्शी बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है. आज कंपनी के विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग और उत्खनन विभाग के लिए नई मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) जारी की गई.

वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में SOP का विमोचन

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

इस मौके पर आयोजित बैठक में सीसीएल के सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह, निदेशक (वित्त) पवन कुमार मिश्रा, निदेशक (तकनीकी एवं संचालन) चंद्रशेखर तिवारी, निदेशक (योजना एवं परियोजना) अनूप हंजुरा और मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. सभी अधिकारियों ने मिलकर SOP का विमोचन किया.

काम की गति और गुणवत्ता में होगा सुधार

नई SOP के लागू होने से अब काम करने का तरीका स्पष्ट और एक जैसा होगा. इससे निर्णय लेने में तेजी आएगी, काम की गुणवत्ता बेहतर होगी और पारदर्शिता भी बढ़ेगी.

SOP के पालन पर दिया गया जोर

अधिकारियों ने कहा कि सभी विभाग इस SOP का सही तरीके से पालन करें, ताकि पूरे संगठन की कार्यक्षमता में सुधार हो सक.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *