Assi First Review: अदालत में तापसी पन्नू का दमदार अंदाज, ‘अस्सी’ के पहले रिव्यू ने बढ़ाई उत्सुकता

तापसी पन्नू की लेटेस्ट फिल्म ‘अस्सी’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. ट्रेलर रिलीज होते ही फिल्म को लेकर चर्चाओं का...

Assi
Assi

तापसी पन्नू की लेटेस्ट फिल्म ‘अस्सी’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. ट्रेलर रिलीज होते ही फिल्म को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है. यह तापसी की तीसरी कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है. ‘अस्सी’ में वह एडवोकेट रावी के रूप में दिखाई दे रही, जो एक यौन उत्पीड़न मामले की पैरवी करती हैं. फिल्म का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है. फिल्म का पहला रिव्यू आ चुका है.

तापसी पन्नू का प्रभावशाली अंदाज

फिल्म क्रिटिक कुलदीप गढ़वी ने फिल्म ‘अस्सी’ की जमकर तारीफ की है. उन्होंने अपने एक्स पर लिखा, ‘अस्सी’ एक दमदार कोर्टरूम ड्रामा है, जो कई अनसुलझे यौन उत्पीड़न मामलों के इर्द-गिर्द घूमती है. यह फिल्म सिर्फ अपराध के आंकड़ों और खबरों तक सीमित नहीं रहती, बल्कि उन आंकड़ों के पीछे छिपे इंसानी दर्द और नुकसान को भी सामने लाती है. फिल्म दिखाती है कि कैसे सच कई बार आंकड़ों, ताकत और लोगों की बनी-बनाई सोच के नीचे दब जाता है. इसी बीच एक जांच अधिकारी और मजबूत बचाव पक्ष की टीम मिलकर यह जानने की कोशिश करती है कि आखिर सच में हुआ क्या था. तापसी पन्नू एक बार फिर अदालत में बेहद प्रभावशाली अंदाज में नजर आती हैं. उन्होंने अपने किरदार में मजबूती, संतुलन और भावनात्मक गहराई दिखाई है, जो पूरी फिल्म को मजबूती से थामे रखती है.

Read Also: रोहित शेट्टी के बाद अब रणवीर सिंह को मिली धमकी, जांच में जुटी मुंबई क्राइम ब्रांच

सोचने पर मजबूर करेगी फिल्म

कुलदीप गढ़वी ने आगे लिखा, फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसकी लिखावट है. इसके संवाद तीखे, सच्चाई के करीब और सोचने पर मजबूर करने वाले हैं. अनुभव सिन्हा ने इस विषय को बहुत संवेदनशीलता और संतुलन के साथ पेश किया है. फिल्म कहीं भी उपदेश देने वाली या जरूरत से ज्यादा भावुक नहीं लगती. ‘अस्सी’ सिर्फ एक कोर्टरूम ड्रामा नहीं है, बल्कि समाज को आईना दिखाने वाली साहसी और सोचने पर मजबूर करने वाली फिल्म है. दमदार अभिनय, समझदारी भरी कहानी और नियंत्रित निर्देशन के कारण यह फिल्म गहरा असर छोड़ती है. अगर आप अच्छी कहानी और सार्थक सिनेमा पसंद करते हैं, तो यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए.

Read Also: बंटवारे की दर्दनाक कहानी लेकर आ रही सनी देओल की फिल्म Lahore 1947, अगस्त में होगी रिलीज

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *