Click Here

कोडरमा में दो स्कूली बच्चों के लापता होने से हड़कंप, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार

Koderma: जिले के चंदवारा प्रखंड के तिलैया डैम ओपी क्षेत्र में संचालित एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले एक छात्र और एक...

Disappearance
Disappearance of two school children in Koderma sparks panic

Koderma: जिले के चंदवारा प्रखंड के तिलैया डैम ओपी क्षेत्र में संचालित एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले एक छात्र और एक छात्रा के अचानक लापता होने से इलाके में हड़कंप मच गया है. जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे सोमवार को स्कूल गए थे, लेकिन छुट्टी के बाद घर नहीं लौटे. काफी देर तक बच्चों के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई. उन्होंने रिश्तेदारों, दोस्तों और संभावित जगहों पर अपने स्तर से बच्चों की तलाश की, लेकिन देर रात तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद दोनों बच्चों के परिजन तिलैया डैम ओपी पहुंचे और अलग-अलग आवेदन देकर पुलिस से बच्चों को सकुशल बरामद करने की गुहार लगाई.

पुलिस ने शुरू की तलाश

सूचना मिलने के बाद पुलिस हरकत में आ गई. तिलैया डैम ओपी प्रभारी ने बताया कि बच्चों की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस स्कूल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. साथ ही स्कूल के शिक्षकों और सहपाठियों से भी पूछताछ की जा रही है. बच्चों की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमों को अलग-अलग इलाकों में भेजा गया है. फिलहाल दोनों बच्चों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. घटना के बाद परिजनों में चिंता और आक्रोश का माहौल है. पुलिस बच्चों को जल्द से जल्द सकुशल बरामद करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है.

ALSO READ: BREAKING: स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड के पुलिस तीन आईपीएस समेत 29 अधिकारियों और कर्मियों को मिलेगा पदक

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *