सरायकेला: चांडिल अनुमंडल के न्यू बाईपास रोड पर बीते पाँच दिनों से भीषण जाम की स्थिति बनी हुई है. NH-32 पर रांची, टाटा, पुरुलिया, धनबाद और बोकारो की ओर जाने वाले ट्रक और यात्री वाहन घंटों तक फंसे रह रहे हैं. कई चालकों को करीब 12 घंटे तक जाम में इंतजार करना पड़ा.
जाम में फंसे चालक, पानी और भोजन की समस्या
लंबे समय तक फंसे रहने के कारण चालकों को सड़क किनारे ही खाना बनाना पड़ रहा है. पानी की कमी और गैस सिलेंडर नहीं मिलने की समस्या भी सामने आ रही है. लगातार जाम से आम यात्रियों को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है.
पितकी रेलवे गेट और अधूरा ओवरब्रिज बना कारण
स्थानीय लोगों के अनुसार चांडिल स्टेशन से करीब 500 मीटर दूर स्थित पितकी रेलवे गेट के बार-बार बंद रहने से वाहनों का दबाव बढ़ जाता है. वहीं वर्षों से निर्माणाधीन ओवरब्रिज की धीमी प्रगति के कारण बाईपास पर जाम की स्थिति रोजमर्रा की समस्या बन गई है.
ALSO READ: भूमिज परम्परा को सशक्त बनाने की पहल: चांडिल डैम में 9 अप्रैल को हातु सरदार स्वशासन पर बैठक
त्वरित समाधान की उठी मांग
लगातार बिगड़ती स्थिति को देखते हुए स्थानीय लोगों ने प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है, ताकि यातायात सुगम हो सके और लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके.
