Click Here
Click Here
Click Here

महागठबंधन सरकार बालू से तेल निकालने में व्यस्त: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता

रांची: झारखंड में बढ़ते अवैध उत्खनन और बालू माफियाओं के बढ़ते दुस्साहस को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने राज्य की महागठबंधन सरकार...

BJP state spokesperson
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता

रांची: झारखंड में बढ़ते अवैध उत्खनन और बालू माफियाओं के बढ़ते दुस्साहस को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने राज्य की महागठबंधन सरकार को कटघरे में खड़ा किया है. प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित एक प्रेसवार्ता में गोड्डा के पूर्व विधायक और प्रदेश प्रवक्ता अमित मंडल ने कहा कि वर्तमान सरकार जनसेवा के बजाय बालू से तेल निकालने (अवैध कमाई) के काम में जुटी हुई है.

झारखंड में सड़क दुर्घटनाओं के डरावने आंकड़े

अमित मंडल ने राज्य में बेलगाम दौड़ते अवैध बालू लदे हाईवा वाहनों से होने वाली मौतों पर गहरी चिंता जताई. उन्होंने तुलनात्मक आंकड़े पेश करते हुए सरकार को आईना दिखाया. कहा वर्ष 2025 में अब तक सड़क हादसों में 4,200 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. कोरोना काल में कुल 5,331 मौतें हुई थीं, लेकिन झारखंड में हर साल हाईवे पर हाई-स्पीड वाहनों के कारण होने वाली मौतों की संख्या इस आंकड़े को पार कर रही है. राज्य में हर दिन औसतन 12 से 14 लोग अपनी जान गंवा रहे हैं.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

मुख्यमंत्री की मुफ्त बालू की घोषणा पर सवाल

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा था कि गरीबों और गैर-आयकर दाताओं को घर बनाने के लिए 2000 सीएफटी बालू मुफ्त मिलेगा. क्या आज राज्य में किसी भी गरीब को बालू मुफ्त मिल रहा है? हकीकत में बालू घाटों पर सीसीटीवी और टास्क फोर्स की घोषणाएं केवल फाइलों तक सीमित हैं, धरातल पर माइनिंग माफिया का राज है.

सांप और षड्यंत्र की राजनीति

अमित मंडल ने सत्ताधारी दल के अंदरूनी कलह पर चुटकी लेते हुए कहा कि महागठबंधन में खींचतान चरम पर है. उन्होंने कांग्रेस प्रभारी के. राजू द्वारा सरकार को घेरने और झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य द्वारा कांग्रेस की तुलना दोमुंहे विषैले सांप से करने का जिक्र किया. मंडल ने इन बयानों को असम चुनाव से जोड़ते हुए कहा कि यह सब अवैध कमाई के बंटवारे और बिहार चुनाव के पुराने द्वेष का परिणाम है. उन्होंने संदेह जताया कि शायद झामुमो ने कांग्रेस की चुनावी फंडिंग रोक दी है, इसलिए कांग्रेस अब अपनी ही सरकार पर हमलावर है.

महालक्ष्मी ट्रांसपोर्ट की जांच हो

सरकार को सुझाव देते हुए अमित मंडल ने कहा कि यदि सरकार वाकई गोड्डा और अन्य जिलों में अवैध खनन रोकना चाहती है, तो उसे महालक्ष्मी ट्रांसपोर्ट की गतिविधियों पर तत्काल रोक लगानी चाहिए. उन्होंने मांग की, कि इस ट्रांसपोर्ट कंपनी के असली मालिक का पता लगाया जाए, तभी अवैध खनन के इस सिंडिकेट का पर्दाफाश हो सकेगा.

यह भी पढ़ें: रांची: रक्षक ही बना भक्षक; 13 वर्षीय दिव्यांग लड़की की निर्मम हत्या, रिश्तेदार ने लाश जलाकर घर में कराया पाठ

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *