रांची: झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले की लाखों महिलाओं को बड़ी राहत मिली है. मार्च महीने की सम्मान राशि अब उनके खातों में पहुंच चुकी है. जिले की कुल 3 लाख 89 हजार 296 महिलाओं को ₹2500 प्रति लाभुक के हिसाब से पैसा दिया गया है. इस तरह कुल ₹97 करोड़ 32 लाख 40 हजार की राशि सीधे बैंक खातों में DBT (Direct Benefit Transfer) के जरिए भेजी गई है. यह पैसा पूरी तरह आधार आधारित प्रणाली से ट्रांसफर किया गया है, जिससे प्रक्रिया तेज और पारदर्शी बनी रहे.
किन इलाकों में कितना भुगतान
रांची जिले के सभी प्रखंड और शहरी क्षेत्रों में यह राशि पहुंची है. कुछ प्रमुख क्षेत्रों में लाभुकों की संख्या इस प्रकार है:
कांके – 31,548
मांडर – 23,079
सिल्ली – 21,120
बेड़ो – 20,571
चान्हो – 19,699
रातू – 18,545
ओरमांझी – 18,147
नगड़ी – 17,856
नामकुम – 17,847
सदर शहरी क्षेत्र – 24,780
इसके अलावा अन्य सभी प्रखंडों और नगर क्षेत्रों में भी हजारों महिलाओं को योजना का लाभ मिला है.
