6 घंटे की रामायण! रणबीर कपूर बोले- हॉलीवुड को टक्कर देगी ये फिल्म

Entertainment News: रणबीर कपूर इन दिनों निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म रामायण पार्ट 1 को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में...

Ramayana
रामायण

Entertainment News: रणबीर कपूर इन दिनों निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म रामायण पार्ट 1 को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में रिलीज हुए टीजर के बाद फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ गया है. इसी बीच रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया कि यह दो भागों में बनने वाली फिल्म कुल मिलाकर लगभग 6 घंटे लंबी होगी. उन्होंने कहा कि यह फिल्म लॉर्ड ऑफ द रिंग्स जैसी भव्य होगी और भारत की सबसे बड़ी महाकाव्य फिल्म बनने जा रही है. इसमें शानदार विजुअल्स, एक्शन, इमोशंस और कई स्तरों पर कहानी देखने को मिलेगी. रणबीर के मुताबिक यह फिल्म दर्शकों को एक बेहतर बेटा, पति और भाई बनने की सीख भी देगी.

पार्ट 2 को लेकर भी बड़ा अपडेट

रणबीर कपूर ने यह भी बताया कि रामायण पार्ट 2 की शूटिंग काफी हद तक पूरी हो चुकी है, खासकर उनके हिस्से की शूटिंग आधी से ज्यादा हो चुकी है. उन्होंने कहा कि दूसरा भाग पहले से भी ज्यादा रोमांचक होने वाला है.

4000 करोड़ के बजट में बन रही मेगा फिल्म

फिल्म रामायण को लगभग 4000 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बनाया जा रहा है. निर्माता नमित मल्होत्रा ने बताया कि इस प्रोजेक्ट पर काम 6-7 साल पहले शुरू हुआ था और उस समय लोग इसे बहुत बड़ा जोखिम मानते थे. उन्होंने कहा कि यह दुनिया की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक होगी और इसे वैश्विक स्तर पर पेश करने की योजना है. साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि फिल्म को जिम्मेदारी के साथ, लेकिन बड़े स्तर पर बनाया जा रहा है.

म्यूजिक और स्टारकास्ट भी खास

इस फिल्म के लिए पहली बार ए.आर. रहमान और ऑस्कर विजेता संगीतकार हंस जिमर साथ काम कर रहे हैं. वहीं फिल्म में साई पल्लवी, रवि दुबे, यश और सनी देओल जैसे बड़े कलाकार भी नजर आएंगे. यह फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक नई मिसाल कायम कर सकती है.

यह भी पढ़ें: Ramayana Teaser Out : पुरुषोत्तम राम बन रणबीर कपूर ने जीता दिल, रामायण का टीजर रिलीज

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *