Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

रेलवे कर्मचारी श्रीनिवास के क्वार्टर में चोरी का प्रयास, संदिग्ध युवक को लोगों ने किया पुलिस के हवाले

Chakradharpur : रविवार तड़के चक्रधरपुर रेलवे क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक रेलवे कर्मचारी के क्वार्टर में चोरी के...

suspicious young man

Chakradharpur : रविवार तड़के चक्रधरपुर रेलवे क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक रेलवे कर्मचारी के क्वार्टर में चोरी के प्रयास का मामला सामने आया. घटना रेलवे कर्मचारी श्रीनिवास के आवास के पास की बताई जा रही है. स्थानीय लोगों के अनुसार, एक संदिग्ध युवक मुंह पर नकाब बांधे इलाके में घूमता हुआ देखा गया. वह कथित तौर पर रेलवे क्वार्टर में घुसने की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान आसपास मौजूद कुछ युवकों को उस पर शक हुआ और उन्होंने उसे रोककर पूछताछ शुरू की.

चक्रधरपुर रेलवे क्वार्टर में चोरी के प्रयास का आरोप, संदिग्ध युवक हिरासत में

पूछताछ के दौरान युवक अपनी पहचान और यहां आने का स्पष्ट कारण नहीं बता सका, जिससे संदेह और गहरा गया. इसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया. पुलिस की प्रारंभिक जांच में युवक ने बताया कि वह हुसैनाबाद क्षेत्र से अपने एक दोस्त के साथ चक्रधरपुर आया था. उसका कहना है कि उसका साथी उसे छोड़कर कहीं चला गया, जिसके बाद वह रेलवे इलाके में भटक रहा था. हालांकि, स्थानीय लोगों का आरोप है कि युवक चोरी की नीयत से रेलवे क्वार्टर में घुसने की कोशिश कर रहा था. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और युवक के बयान तथा उसकी गतिविधियों की सत्यता की पुष्टि की जा रही है.

Also Read : News Wave Special: झारखंड के सांसदों की तिजोरी फुल, विकास गुल; सिर्फ 2 सांसद पास, बाकी सब फेल, जमीन पर सिर्फ 41% काम, जानिए सांसदों के काम की कुंडली

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *