Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

जे.जे. कॉलेज कोडरमा में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, कबड्डी प्रतियोगिता से दिया गया स्वस्थ जीवन का संदेश

Koderma: निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध संचालित जनजागरूकता अभियान के तहत आज जे.जे. कॉलेज, कोडरमा में युवाओं के बीच जागरूकता...

नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम
नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम

Koderma: निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध संचालित जनजागरूकता अभियान के तहत आज जे.जे. कॉलेज, कोडरमा में युवाओं के बीच जागरूकता फैलाने हेतु विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के अंतर्गत कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित कर प्रशिक्षुओं को खेलों के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया.

कबड्डी प्रतियोगिता में दिखा युवाओं का उत्साह

प्रतियोगिता में प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा, टीम भावना एवं अनुशासन का परिचय दिया. इस अवसर पर प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए बताया गया कि खेल केवल शारीरिक क्षमता बढ़ाने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, मानसिक दृढ़ता एवं सकारात्मक सोच के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. ऐसे गुण युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में सहायक सिद्ध होते हैं.

नशे के दुष्प्रभावों से कराया गया अवगत

कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षुओं को यह भी बताया गया कि नशीले पदार्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार एवं सामाजिक जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं. युवाओं से अपील की गई कि वे अपने समय एवं ऊर्जा को खेल, शिक्षा एवं रचनात्मक गतिविधियों में लगाकर स्वयं तथा समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनें.

ALSO READ: रेलवे कर्मचारी श्रीनिवास के क्वार्टर में चोरी का प्रयास, संदिग्ध युवक को लोगों ने किया पुलिस के हवाले

नशामुक्त समाज निर्माण का लिया संकल्प

प्रतियोगिता के समापन पर सभी प्रतिभागियों एवं उपस्थित प्रशिक्षुओं ने नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहयोग देने तथा अपने मित्रों एवं परिवार के बीच भी नशा विरोधी जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया. साथ ही “स्वस्थ युवा, सशक्त राष्ट्र” एवं “नशे को ना, खेल को हाँ” के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया गया. कार्यक्रम अशोक कुमार तुरी, जिला खेल समन्वयक तथा जिला कबड्डी संघ, कोडरमा के विशाल सिंह की उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *