गुमला : बिरसा मुंडा पार्क बना आकर्षण का केंद्र, पार्क को और संवारने में जुटा जिला प्रशासन

Gumla: लोगों के मनोरंजन को ध्यान में रखते गुमला जिला प्रशासन बिरसा मुंडा एग्रो पार्क को आकर्षक बनाने में जुटा हुआ है....

Gumla: लोगों के मनोरंजन को ध्यान में रखते गुमला जिला प्रशासन बिरसा मुंडा एग्रो पार्क को आकर्षक बनाने में जुटा हुआ है. दरअसल गुमला जिला में लोगों के मनोरंजन के लिए कोई खास व्यवस्था नहीं होने के कारण कई बार लोगों को इसकी कमी खलती है. ऐसे में जिला प्रशासन की ओर से जिला मुख्यालय स्थित बिरसा मुंडा एग्रो पार्क को विशेष रूप से आकर्षक बनाने की कोशिश की जा रही है. जिले की डीसी प्रेरणा दीक्षित ने भी माना है कि गुमला में रहने वाले लोगों की मनोरंजन के लिए बिरसा मुंडा पार्क काफी महत्वपूर्ण स्थल है. लोग यहां आकर आसानी से समय बिता सकते हैं.

ये भी पढ़ें : झारखंड डेयरी सेक्टर में बड़ा बदलाव: आनंद से अब मेधा को अमूल्य अनुभव देंगे राजेश गुप्ता

पार्क में हर उम्र के लोगों के लिए मनोरंजन के साधन मौजूद

डीसी प्रेरणा दीक्षित ने बताया कि बिरसा मुंडा एग्रो पार्क में प्रशासन की ओर से हर उम्र के लोगों के मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था की गई है. खासकर रात के समय यहां पर लगा फाउंटेन लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होता है. डीसी प्रेरणा दीक्षित ने बताया कि बच्चों के मनोरंजन के लिए पार्क एक बेहतर विकल्प है. लोग अपने परिवार के साथ जाकर पार्क में मनोरंजन कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि पार्क को महत्वपूर्ण बनाने के उद्देश्य से पार्क में शहीद स्मारक भी बनाया गया है. यहां पर गुमला जिला के वीर सपूत परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का समेत कई वीर सपूतों की जानकारी अंकित की गई है. इसे स्थापित करने के पीछे गुमला की भावी पीढ़ी को जिला के वीर सपूतों से अवगत करवाना और उनके अंदर देश प्रेम की भावना पैदा करना है.

ये भी पढ़ें : अब ग्राउंड जीरो पर परखी जाएगी पंचायतों की सूरत, 8 अप्रैल तक चलेगा सघन जांच अभियान

पार्क को बनाया जा रहा और आकर्षक

वहीं गुमला जिला के कई इलाकों से लोग आकर यहां पर अपने परिवार के साथ मनोरंजन करते हैं. बिरसा मुंडा एग्रो पार्क के संचालक मनीष कुमार की मानें तो उनकी ओर से भी पार्क को व्यवस्थित रखने के लिए पूरी ईमानदारी से कोशिश की जा रही है. पार्क में रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जाता है. साथ ही साथ पार्क में मौजूद कर्मियों के माध्यम से साफ सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए पूरी कोशिश की जाती है. उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से भी पार्क को व्यवस्थित रूप से संचालित करवाने में सहयोग मिल रहा है. आने वाले दिनों में पार्क को और आकर्षक बनाने के लिए उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है. बिरसा मुंडा एग्रो पार्क में बच्चों के मनोरंजन के साथ ही साथ विभिन्न प्रकार के फूल पौधे भी लगाए गए हैं. यह निश्चित रूप से मन को विशेष रूप से सुकून और शांति प्रदान करता है. पार्क में मौजूद पेड़ पौधों के बीच जब लोग पहुंचते हैं तो उन्हें मानसिक शांति मिलती है. वर्तमान में पूरे परिवार के साथ लोग पार्क के विभिन्न जगहों पर बैठकर मनोरंजन करते हुए नजर आते हैं. स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता अनु कुमारी की मानें तो पार्क की उपलब्धता निश्चित रूप से उन्हें आनंदित करती है. बाहर से आने वाले लोग भी पार्क का सैर कर आनंदित होते हैं.

ये भी पढ़ें : रांची: लोक-लाज के नाम पर नाबालिग लड़की की हत्या, पिता-पुत्र ने एम्बुलेंस से गया ले जाकर किया अंतिम संस्कार, पुलिस ने किया खुलासा

पार्क में मिलता है सुकून

उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय में इस तरह का मनोरंजन का साधन मौजूद होना इस जिले के महत्व को दर्शाता है. वहीं सामाजिक कार्यकर्ता रानी कुमारी सिंह की मानें तो पार्क में जाकर बच्चों का मन खिल जाता है. यहां बहुत सारे स्कूल भी मौजूद हैं, जहां के बच्चों को नियमित रूप से पार्क में लाकर भ्रमण करवाया जाता है ताकि बच्चों का मनोरंजन हो सके. जिला प्रशासन की ओर से जो व्यवस्था की गई है वह निश्चित रूप से गुमला के लिए एक बहुत बड़ी सौगात है. पार्क में जो हरियाली का नजारा है, वह विशेष रूप से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है. फूल पत्तियों के बीच जाकर लोग सेल्फी लेते हुए नजर आते हैं. वहीं पुलिस ने पुख्ता सुरक्षा की व्यवस्था की है. इसके कारण भी लोग बेफिक्र होकर पार्क घूमते हैं. यहां आकर लोगों को पेड़ पौधों का महत्व समझ में आता है. यह पार्क लोगों को पेड़ पौधों और प्रकृति से जुड़ने का एक संदेश भी देता है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *