Koderma: अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ कोडरमा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने चंदवारा थाना क्षेत्र के उरवां मोड़ स्थित बाबा होटल में छापेमारी कर 3 ग्राहकों, 1 ब्रोकर और 1 होटल मैनेजर समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. मौके से 3 पीड़िताओं को भी मुक्त कराया गया है. गुप्त सूचना पर छापेमारी दिनांक 01.08.2026 की रात्रि पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष को सूचना मिली थी कि बाबा होटल में अनैतिक देह व्यापार का धंधा चल रहा है. सूचना के सत्यापन के बाद एसपी के निर्देश पर पु.नि. विनय कुमार, थाना प्रभारी तिलैया के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर होटल में छापेमारी की गई.


5 गिरफ्तार, 3 पीड़िताएं बरामद
छापेमारी में पुलिस ने अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया:
1. रंजीत कुमार पिता कालीचरण यादव, निवासी गोरधोवा, थाना मुफस्सिल, जिला नवादा, बिहार
2. बिरेन्द्र कुमार पिता किशोर प्रसाद, निवासी टीकाबीघा, थाना बारसलिगंज, जिला नवादा, बिहार
3. मो. एहतेशाम पिता मो. इस्लाम, निवासी असनाबाद, थाना-जिला कोडरमा
इसके साथ ही देह व्यापार में बिचौलिये की भूमिका निभाने वाले ब्रोकर कैलाश प्रसाद वर्मा पिता तालो प्रसाद वर्मा, निवासी उरवां, थाना चंदवारा और होटल मैनेजर रवि कुमार पिता महेन्द्र राम, निवासी गोरहंद, थाना राजधनवार, जिला गिरिडीह को भी हिरासत में लिया गया. छापेमारी के दौरान 3 पीड़िताओं को बरामद कर मुक्त कराया गया.
आपत्तिजनक सामान और वाहन जब्

पुलिस ने मौके से कंडोम, शराब की खाली-भरी बोतलें, सिगरेट, शक्तिवर्धक टेबलेट समेत आपत्तिजनक सामग्री बरामद की. साथ ही आरोपियों के 2 चारपहिया वाहन और 1 इलेक्ट्रिक स्कूटी को भी जब्त किया गया. जब्त सामानों में रॉयल स्टेज, ब्लेंडर प्राइड, गॉडफादर बीयर की बोतलें, मैनफोर्स-फनटाइम कंडोम, 3 मोबाइल और होटल की आगंतुक पंजी शामिल है.
मामला दर्ज, जांच जारी
इस संबंध में चंदवारा थाना में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने बताया कि इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है. संलिप्तता मिलने पर कड़ी कार्रवाई होगी.पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में देह व्यापार, मानव तस्करी और अवैध गतिविधियों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है.

ALSO READ : वंदे भारत एक्सप्रेस बनी जीवनदायिनी, डोनर हार्ट पहुंचाकर हार्ट ट्रांसप्लांट में निभाई अहम भूमिका
