BREAKING: झारखंड में शिकायतों के निपटारे को लेकर कल बड़ी बैठक, गृह विभाग ने DGP को लिखा पत्र

Ranchi: झारखंड सरकार प्रदेश में जन-शिकायतों के त्वरित समाधान को लेकर गंभीर नजर आ रही है. इसी क्रम में गृह, कारा एवं...

Ranchi: झारखंड सरकार प्रदेश में जन-शिकायतों के त्वरित समाधान को लेकर गंभीर नजर आ रही है. इसी क्रम में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने पुलिस मुख्यालय को एक महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है. विभाग के अवर सचिव लखन राम नायक द्वारा डीजीपी को पत्र लिखा गया है.

 मुख्य बातें और बैठक का एजेंडा

पत्र के अनुसार, केंद्र सरकार के CPGRAMS (Centralized Public Grievance Redress and Monitoring System) पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निष्पादन की समीक्षा की जानी है. समीक्षा बैठक का समय: यह बैठक 7 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे आयोजित की जाएगी. बैठक की समीक्षा राज्य नोडल पदाधिकारी-सह-सचिव, कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा की जाएगी. पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध तरीके से निपटारा करना और अब तक की गई कार्रवाई की रिपोर्ट की समीक्षा करना.

Also Read: जेपीएससी बैकलॉग नियुक्ति के कट ऑफ डेट मामले में हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे अधिकारी

विभाग ने स्पष्ट किया है कि शिकायतों के निपटारे के साथ-साथ ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग मीटिंग भी आयोजित की जाएगी. अवर सचिव ने डीजीपी से अनुरोध किया है कि वे पुलिस मुख्यालय के अंतर्गत आने वाले संबंधित नोडल पदाधिकारी को इस बैठक में सम्मिलित होने के लिए अपने स्तर से निर्देशित करें. साथ ही, 12 फरवरी को सचिव द्वारा दिए गए पिछले निर्देशों के आलोक में की गई प्रगति पर भी चर्चा की जाएगी.

क्या है CPGRAMS?

CPGRAMS एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है जहां नागरिक सरकार के विभिन्न विभागों से संबंधित अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं. झारखंड सरकार इस पोर्टल के माध्यम से आने वाली शिकायतों के पेंडिंग मामलों को शून्य करने और पारदर्शिता लाने पर जोर दे रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *