गिरिडीह : भाजपा स्थापना दिवस पर बैठक, बूथ स्तर पर पार्टी का झंडा लगाने का अभियान शुरू

Giridih: भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय में गिरिडीह जिला महानगर कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक...

Giridih: भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय में गिरिडीह जिला महानगर कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने की जबकि संचालन जिला महामंत्री संदीप डंगेच ने किया. बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने कहा कि स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा अपने-अपने घरों में पार्टी का झंडा लगाया जा रहा है. साथ ही बूथ स्तर पर बैठक कर बूथ अध्यक्ष एवं कमेटी के माध्यम से झंडा लगाने का अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि यह अभियान 6, 7 और 8 अप्रैल लगातार तीन दिनों तक चलेगा.

ये भी पढ़ें : गिरिडीह : दहेज प्रताड़ना में विवाहिता की मौत, तीन आरोपी गिरफ्तार; अन्य की तलाश में छापेमारी तेज

भाजपा ने 2 सीटों से बहुमत तक का सफर किया तय

उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, ऐसे में कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचे. निचले और पिछड़े वर्ग तक पहुंचकर जनहित के कार्य करना ही पार्टी के लिए बलिदान देने वाले महापुरुषों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी. मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व जिला अध्यक्ष एवं नगर निगम के पूर्व डिप्टी महापौर प्रकाश सेठ ने कहा कि भाजपा की स्थापना 1980 में हुई थी और तब से लेकर आज तक पार्टी ने दो सीटों से बहुमत तक का सफर तय किया है. यह सब पार्टी के महान नेताओं और कार्यकर्ताओं के समर्पण का परिणाम है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं.

ये भी पढ़ें : शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान, अवैध कब्जों पर निगम की सख्त कार्रवाई

मौके पर पार्टी के कई नेता रहे मौजूद

बैठक में कोडरमा लोकसभा सांसद प्रतिनिधि एवं नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष दिनेश प्रसाद यादव, पूर्व अध्यक्ष पूनम प्रकाश, चुन्नीकांत, विनय सिंह, विनीता कुमारी, संत कुमार लल्लू, डॉ. शैलेंद्र चौधरी, संगीता सेठ, संजू देवी, अनूप सिन्हा, नगर अध्यक्ष हरविंद्र सिंह बग्गा, मिथुन चंद्रवंशी, राजेश जायसवाल, जय शंकर सिन्हा, सुमन सिन्हा, नवीन सिन्हा, राजेश गुप्ता, गंगाधर दास, संजय साहू, इनोद साव, सुरेश मंडल, अशोक केसरी, पवन शर्मा, संतोष गुप्ता, समरदीप, सुरेंद्र यादव, शुभम पांडे, दीपक श्रीवास्तव, राज किशोर साहू, आदित्य यादव, मनीष कुमार, ज्योतिष शर्मा, सुनील साव, आकाश कुमार, कुंदन सिंह, श्रेयांश, सौरभ, अरुण राणा, गोपाल कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *