बजट सत्र: मईयां सम्मान में 2500 और स्वास्थ्य सहिया को 2000, जायज नहीं- स्टीफन मरांडी

रांची: बजट सत्र के तीसरे दिन स्टीफन मरांडी ने अपने ही सरकार को घेरते हुए कहा कि मईयां सम्मान योजना में 2500...

रांची: बजट सत्र के तीसरे दिन स्टीफन मरांडी ने अपने ही सरकार को घेरते हुए कहा कि मईयां सम्मान योजना में 2500 रुपए दिए जा रहे हैं, जबकि स्वास्थ्य सहिया को 2000 रुपए मिलते हैं, जो यथोचित नहीं है. मईयां सम्मान योजना से ज्यादा मानदेय किया जाए. दरअसल सदन में निर्मल महतो ने सहिया के मानदेय का मामला उठाया. कहा कि सहिया विधानसभा के बाहर धरने में बैठी हैं. कोरोना काल में सहिया ने अच्छा काम किया है. उनका मानदेय 10 हजार रुपए किया जाए.

सरकार का जवाब और एकमुश्त भुगतान की घोषणा

इस पर मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य में 39964 सहिया हैं. सरकार सहिया के प्रति संवेदनशील है. कोरोना काल में सहिया ने अच्छा काम किया. कोरोना काल में एक सहिया रेनी देवी की मौत हो गई. मंत्री ने कहा कि एक सहिया को 12 हजार रुपए इनकम हो जाता है. आठ मार्च को सहिया को एकमुश्त राशि 24 हजार रुपए देंगे. इस पर अरूप चटर्जी ने कहा कि हर महीना सहिया को नियमित मानदेय मिलना चाहिए.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *