Click Here
Click Here
Click Here

पीजी सेमेस्टर-2 की परीक्षा तिथि बदली. अब 17 मार्च से शुरू होगी परीक्षा

रांची: रांची विश्वविद्यालय ने सत्र 2024-26 के तहत पीजी सेमेस्टर-2 की परीक्षा तिथियों में अहम बदलाव किया है. पहले यह परीक्षा 25...

रांची: रांची विश्वविद्यालय ने सत्र 2024-26 के तहत पीजी सेमेस्टर-2 की परीक्षा तिथियों में अहम बदलाव किया है. पहले यह परीक्षा 25 फरवरी से प्रस्तावित थी, लेकिन अब संशोधित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाएं 17 मार्च से शुरू होंगी. यह बदलाव नियमित और व्यावसायिक दोनों पाठ्यक्रमों पर लागू होगा. विश्वविद्यालय प्रशासन ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर सभी संबद्ध कॉलेजों को इसकी जानकारी दे दी है. विश्वविद्यालय सूत्रों के अनुसार नगर निगम चुनाव में शिक्षकों और कर्मियों की ड्यूटी, प्रस्तावित JPSC परीक्षा और छात्र संगठनों की मांग को ध्यान में रखते हुए तिथि परिवर्तन का फैसला लिया गया है. सभी परीक्षाएं दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होंगी.

संशोधित परीक्षा कार्यक्रम, जानें नई तिथियां

सामान्य पाठ्यक्रम

  • 17 मार्च – CC-201

  • 19 मार्च – CC-202

  • 23 मार्च – CC-203

  • 25 मार्च – CC-204

इन तिथियों में वाणिज्य, भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित, इतिहास, हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, दर्शनशास्त्र, भूगोल, वनस्पति विज्ञान और प्राणिशास्त्र समेत कई विषयों की परीक्षा होगी.

व्यावसायिक पाठ्यक्रम

  • 17 मार्च – CC-201 (आईडी), 405 (सीएमटी)

  • 19 मार्च – CC-202, CC-205 (आईडी), 406 (सीएमटी)

  • 23 मार्च – CC-203, EC-201 (ऑडिट), 407 (सीएमटी)

  • अन्य पेपर – 25, 27 और 30 मार्च

इनमें आर्कियोलॉजी एंड म्यूजियोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, क्लिनिकल साइकोलॉजी, ई-कॉमर्स, फैशन डिजाइनिंग, फिल्म स्टडीज, मास कम्युनिकेशन, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन और रूरल डेवलपमेंट जैसे पाठ्यक्रम शामिल हैं. विश्वविद्यालय ने छात्रों को सलाह दी है कि वे संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अपनी तैयारी सुनिश्चित करें और विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट या संबंधित कॉलेज से संपर्क करें.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *