रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की लंबे समय से लंबित कंबाइंड ग्रेजुएट ट्रेंड टीचर (TGT) नियुक्ति प्रक्रिया (विज्ञापन संख्या 21/16) मामले में झारखंड हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला लिया है. कोर्ट ने लंबित नियुक्तियों और अभ्यर्थियों की वैधता की जांच के लिए वन मैन कमीशन का गठन किया है.

HC से सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा मामला
झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस दीपक रोशन ने इस जांच की जिम्मेदारी रिटायर्ड जस्टिस गौतम कुमार चौधरी को सौंपी है.आपको बताते चले, यह मामला पहले हाई कोर्ट से होते हुए सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है. सुप्रीम कोर्ट ने राज्यवार रिजल्ट प्रकाशित करने का निर्देश दिया था.
अभ्यर्थियों की आपत्ति के बाद फिर HC पहुंचा मामला
हालांकि, कुछ अभ्यर्थियों ने इस पर आपत्ति जताते हुए आरोप लगाया कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग निर्देशों का सही तरीके से पालन नहीं कर रहा है. इसके बाद मामला फिर से हाई कोर्ट पहुंचा, जहां जांच के लिए आयोग गठित करने की जरूरत महसूस की गई.
ALSO READ: जमशेदपुर: जादूगोड़ा में यूसील कर्मी के पिता की धारदार हथियार से हत्या, क्षेत्र में सनसनी
अभ्यर्थियों की वैधता की होगी जांच
इससे पहले रिटायर्ड जस्टिस एस.एन. पाठक की अध्यक्षता में वन मैन कमीशन गठन का प्रस्ताव था, लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया. इसके बाद अब रिटायर्ड जस्टिस गौतम कुमार चौधरी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.
मामले में अभ्यर्थियों के आवेदनों की जांच और उनकी वैधता तय करने का काम यही कमीशन करेगा. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से अधिवक्ता संजय पिपरवार और प्रिंस कुमार ने पक्ष रखा.
