पलामू: बिजली मिस्त्री की मौत, परिजनों को मुआवजा और नौकरी का आश्वासन

  पलामू: भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता किशोर कुमार पांडेय ने नावाबाजार क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान तुकबेरा निवासी...

 

पलामू: भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता किशोर कुमार पांडेय ने नावाबाजार क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान तुकबेरा निवासी दिवंगत बिजली मिस्त्री नागेंद्र पासवान के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया. उन्होंने भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा, आश्रित को नौकरी तथा बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी.

कंपनी से की गई बातचीत

श्री पांडेय ने इस संबंध में बिजली कंपनी के निदेशक से भी बातचीत की. निदेशक ने सभी मांगों को स्वीकार करते हुए उन्हें शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया.

हादसे की पूरी जानकारी

विदित हो कि बिजली वितरण कंपनी के अंतर्गत इलेक्ट्रिक फॉल्ट की मरम्मत के दौरान शॉर्ट सर्किट होने से 45 वर्षीय मिस्त्री नागेंद्र पासवान की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी. घटना संध्या लगभग 8 बजे की है, जब वे बिना पर्याप्त सुरक्षा उपकरणों के विद्युत लाइन पर कार्य कर रहे थे.

ALSO READ: पैसे मांगने वालों से रहें सावधान, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई: अपर समाहर्ता

जांच और कार्रवाई

श्री पांडेय ने कहा कि कंपनी द्वारा आंतरिक जांच शुरू कर दी गई है और नियमानुसार हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया गया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *