Click Here
Click Here
Click Here

पैसे मांगने वालों से रहें सावधान, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई: अपर समाहर्ता

Chatra: जिले में चल रही होमगार्ड नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर धांधली के आरोपों के बीच जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाना शुरू...

Chatra: जिले में चल रही होमगार्ड नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर धांधली के आरोपों के बीच जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है. अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है. अफवाहों के बीच डीसी कीर्ति श्री जी और एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने अधिकारियों के साथ नियुक्ति प्रक्रिया का जायजा लिया. साथ ही ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. मौके पर डीसी और एसपी ने संयुक्त रूप से नियुक्ति में धांधली और पैसे मांगे जाने के आरोपों का खंडन किया.

नियुक्ति प्रक्रिया की निगरानी और पारदर्शिता

डीसी के बाद नियुक्ति प्रक्रिया के नोडल पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता अरविंद कुमार ने स्पष्ट किया है कि पूरी बहाली प्रक्रिया वरीय अधिकारियों के निर्देश और निगरानी में पारदर्शी तरीके से संचालित की जा रही है. उन्होंने कहा कि चयन के हर चरण में निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता की गुंजाइश न रहे.

अफवाहों से बचने की अपील

अपर समाहर्ता ने अभ्यर्थियों, उनके परिजनों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़ी किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें. उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व जानबूझकर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे अभ्यर्थियों में असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो रही है. प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि पूरी प्रक्रिया पूरी तरह से नियमों के अनुरूप और पारदर्शी ढंग से पूरी की जाएगी.

Also Read: संगठित अपराध के आतंक पर चली पुलिस की गोली, धमकी देना बंद करें अपराधी, नहीं तो AK-47 से होगा सामना: SP

पैसे मांगने वालों पर सख्त चेतावनी

अपर समाहर्ता अरविंद कुमार ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति होमगार्ड में नियुक्ति दिलाने के नाम पर पैसे की मांग करता है, तो अभ्यर्थी उसके झांसे में बिल्कुल न आएं. उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत जिला प्रशासन को दें, ताकि संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा सके.

वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी जारी

उन्होंने बताया कि उपायुक्त कीर्ति श्री जी, पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल सहित जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी लगातार पूरी प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं. इसके साथ ही डीएसपी, एसडीपीओ व होमगार्ड के समादेष्टा भी चयन प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए हैं.

अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

प्रशासन ने यह भी साफ कर दिया है कि जो लोग जानबूझकर धांधली या पैसे के लेन-देन से जुड़ी अफवाहें फैला रहे हैं, उन्हें चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. ऐसे में अभ्यर्थियों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन तक पहुंचाने की सलाह दी गई है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *