Saraikela: सरायकेला जिले के आदित्यपुर आशियाना के समीप सपन दास के घर पर मंगलवार सुबह करीब 6:55 बजे अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी. घटना के समय घर के सदस्य अपने-अपने काम में व्यस्त थे. इसी दौरान दो बदमाशों ने खिड़की पर तीन राउंड फायरिंग की. घर में किराये पर रह रहे लोगों ने घटना की जानकारी सपन दास को दी. सूचना मिलने पर जब सपन दास जब घर से बाहर निकले तो हमलावर फरार हो चुके थे. मौके पर दो खोखा बरामद हुआ. घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई है, जिसमें दो युवक फायरिंग करते और भागते नजर आ रहे हैं.
ये भी पढ़ें : झारखंड में समय पर होंगे पंचायत चुनाव, OBC आरक्षण के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी सरकार: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

खोखा जब्त, पुलिस मामले की जांच में जुटी
बताया जा रहा है कि एक अन्य युवक स्कूटी पर सवार था. घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और खोखा जब्त कर जांच शुरू कर दी. पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी में लगी हुई है. बताया जा रहा है कि आरोपी स्थानीय ही हैं. फायरिंग के पीछे का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है. गौरतलब है कि इससे पहले सालडीह बस्ती में भी फायरिंग की घटना हो चुकी है, जिससे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं.

ये भी पढ़ें : नशे और लूट की खातिर दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार


