Click Here
Click Here
Click Here

नशे और लूट की खातिर दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार

  पलामू: जिले की पुलिस ने जनवरी माह में सनसनी फैला देने वाले दोहरे हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाते हुए मुख्य आरोपी...

 

पलामू: जिले की पुलिस ने जनवरी माह में सनसनी फैला देने वाले दोहरे हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाते हुए मुख्य आरोपी चुनमुन चौधरी उर्फ अजित चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि इस पूरी वारदात की जड़ नशे की लत और लूटपाट थी.

घटना की पूरी जानकारी

16 जनवरी को चैनपुर थाना क्षेत्र के रैनीबांध तालाब के पास शंकर राम का आंशिक रूप से जला हुआ शव मिला था, जबकि उसी दिन डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन के पास करीवा उर्फ छोटू का शव बरामद हुआ था.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

आरोपी की योजना और वारदात

पूछताछ में यह बात सामने आई कि आरोपी चुनमुन चौधरी और करीवा ने मिलकर पहले शंकर राम के साथ नशा किया और फिर उससे ₹1300 लूट लिए. पहचान उजागर होने के डर से इन दोनों ने मिलकर पत्थर से कूचकर शंकर राम की हत्या कर दी और साक्ष्य मिटाने के लिए उसके कपड़ों में आग लगा दी.

ALSO READ: झारखंड: 2024 बैच के प्रशिक्षु IAS अधिकारियों के लिए पुलिस मुख्यालय में होगा दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

साथी की हत्या और साक्ष्य छुपाना

इस जघन्य अपराध के बाद पैसों के बंटवारे और भेद खुलने के डर से चुनमुन चौधरी ने अपने ही साथी करीवा उर्फ़ छोटू की भी पत्थर से वार कर हत्या कर दी और उसका शव रेलवे पुल के पास झाड़ियों में छिपा दिया.

गिरफ्तारी और सबूत बरामद

पुलिस ने आरोपी के पास से मृतक शंकर राम का पर्स, आधार कार्ड और फोटो बरामद कर ली है और आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *