Click Here
Click Here

रांची में अवैध वसूली के खिलाफ ऑटो चालक एकजुट, कल 2 घंटे परिचालन प्रभावित रहने की संभावना

रांची: राजधानी रांची में ऑटो और टोटो चालकों के खिलाफ जारी अवैध वसूली के विरोध में वे एकजुट हो गए हैं. अरगोड़ा...

रांची: राजधानी रांची में ऑटो और टोटो चालकों के खिलाफ जारी अवैध वसूली के विरोध में वे एकजुट हो गए हैं. अरगोड़ा आईटीआई, रातू रोड और अन्य तीन प्रमुख स्थानों पर नगर निगम द्वारा वसूले जा रहे पार्किंग शुल्क को बंद कराने सहित अन्य मांगों को लेकर ऑटो चालक आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं.

झारखंड प्रदेश सीएनजी ऑटो चालक महासंघ ने अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में 8 अप्रैल को धरना देने की घोषणा की है. इस कार्यक्रम को रांची जिला ऑटो चालक यूनियन ने भी पूर्ण समर्थन दिया है. तय कार्यक्रम के अनुसार, दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक लोक भवन, नागा बाबा खटाल स्थित धरना स्थल पर चालक एकत्रित होंगे. इस दौरान शहर में ऑटो का परिचालन आंशिक रूप से प्रभावित रहने की संभावना है, क्योंकि बड़ी संख्या में चालक धरना में शामिल होंगे.

add1

5000 नए ऑटो परमिट की मांग

महासंघ की प्रमुख मांगों में रांची नगर निगम क्षेत्र में कम से कम 5000 नए ऑटो परमिट जारी करना शामिल है. चालकों का कहना है कि परमिट की कमी के कारण यातायात प्रशासन द्वारा अवैध वसूली की शिकायतें सामने आती हैं. यदि पर्याप्त परमिट जारी किए जाते हैं, तो इस तरह की समस्याओं पर अंकुश लगेगा.

ऑटो चालकों का आरोप

ऑटो चालकों ने आरोप लगाया कि यातायात प्रभारी परमिटधारी वाहनों को अनावश्यक रूप से परेशान कर रहे हैं, जबकि बिना परमिट वाले वाहन बिना रोक-टोक चल रहे हैं. इसके अलावा, उन्होंने पार्किंग का ठेका देने की बजाय ग्लोबल टेंडर करने की भी मांग की है.

ALSO READ:एलपीजी संकट के समाधान में सरकार का कदम: प्रवासी मजदूरों तक ईंधन सीधे पहुंचेगा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *