छतरपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

पलामू: जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कऊआखाड़ गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया...

पलामू: जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कऊआखाड़ गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है. मृतका की पहचान मदन यादव की पत्नी मनीषा देवी के रूप में हुई है.

पूरा मामला क्या है, जानें 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस मामले में मृतका के चाचा ने ससुराल पक्ष पर अपनी भतीजी की हत्या करने का आरोप लगाया. परिजनों का दावा है कि मनीषा को पहले भी प्रताड़ित किया जाता था और यह आकस्मिक मौत नहीं बल्कि एक सोची-समझी साजिश है.

नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कऊआखाड़ गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है. मृतका की पहचान मदन यादव की पत्नी मनीषा देवी के रूप में हुई है.

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस मामले में मृतका के चाचा ने ससुराल पक्ष पर अपनी भतीजी की हत्या करने का आरोप लगाया. परिजनों का दावा है कि मनीषा को पहले भी प्रताड़ित किया जाता था और यह आकस्मिक मौत नहीं बल्कि एक सोची-समझी साजिश है.

पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर लिया

पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर लिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है. इस घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और पीड़ित परिवार इंसाफ की गुहार लगा रहा है.

ALSO READ: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर कैश खत्म, FASTag और डिजिटल पेमेंट होंगे अनिवार्य

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *