Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो: हाइवा-बाइक की टक्कर, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

Bermo: बेरमो अनुमंडल के बोकारो थर्मल-नरकी मुख्य मार्ग पर शनिवार की रात्रि लगभग आठ बजे कंजकीरो स्थित सब स्टेशन के पास एक...

हॉस्पिटल में इलाजरत घायल
हॉस्पिटल में इलाजरत घायल

Bermo: बेरमो अनुमंडल के बोकारो थर्मल-नरकी मुख्य मार्ग पर शनिवार की रात्रि लगभग आठ बजे कंजकीरो स्थित सब स्टेशन के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. डीवीसी के ऐश पौंड से छाई ढुलाई कार्य में लगे हाइवा और मोटरसाइकिल की आमने-सामने हुई भिड़ंत में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया.

जानकारी के अनुसार बोकारो थर्मल के निशन हाट निवासी बलदेव ठाकुर अपनी मोटरसाइकिल (संख्या जेएच 09 बीएफ 1875) से बोकारो थर्मल की ओर आ रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही हाइवा (संख्या एमएच 04 सीटी 3582) ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में बलदेव ठाकुर के सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं.

घायल के माथे पर 10 और पैर में लगे 15 टांके

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को बोकारो थर्मल DVC अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया. इलाज के दौरान चिकित्सकों को घायल के माथे पर 10 टांके और पैर में 15 टांके लगाने पड़े. हालत चिंताजनक बनी रहने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए बोकारो रेफर कर दिया है.

ALSO READ: लड़की के संघर्ष की कहानी सुन एसपी ने तत्काल दिलाए कॉपी-किताब और घरेलू सामान, घर में लगवाया बिजली कनेक्शन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *