Ranchi: झारखंड में निजी मेडिकल कॉलेजों की एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है. झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (JCECEB) ने नीट (UG) 2026 में सफल अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं. इन आवेदनों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी.

ऑल इंडिया और NRI कोटा के लिए होगी काउंसलिंग
बोर्ड की अधिसूचना के अनुसार राज्य के निजी मेडिकल कॉलेजों की ऑल इंडिया कोटा और एनआरआई कोटा सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग आयोजित की जाएगी. पात्रता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क और अन्य नियमों से संबंधित विस्तृत जानकारी JCECEB की आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर उपलब्ध करा दी गई है.

12 अगस्त तक भर सकेंगे आवेदन
पहले चरण की काउंसलिंग में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी 9 अगस्त से 12 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. निर्धारित अवधि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे.

चार चरणों में होगी काउंसलिंग
बोर्ड अभ्यर्थियों की रैंक के आधार पर चरणबद्ध तरीके से काउंसलिंग आयोजित करेगा. इसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय और स्ट्रे वैकेंसी राउंड शामिल होंगे. प्रत्येक चरण की तारीखें अलग से जारी की जाएंगी.
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 9 अगस्त 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 12 अगस्त 2026
किन सीटों के लिए बनेगी मेरिट लिस्ट
ऑल इंडिया कोटा सीटें.
एनआरआई कोटा सीटें.
JCECEB ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत दिशा-निर्देश ध्यानपूर्वक पढ़ लें और समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.

