Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

हर पंचायत में बनेगा हेल्थ कॉटेज, ai तकनीक से हाईटेक होगा इलाज: स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा ऐलान

  रांची: झारखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार ने बड़ा प्लान तैयार किया है. बुधवार को नामकुम में...

 

रांची: झारखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार ने बड़ा प्लान तैयार किया है. बुधवार को नामकुम में आयोजित एक कार्यशाला में स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कई अहम घोषणाएं कीं. उन्होंने कहा कि राज्य की सभी पंचायतों में जल्द ही हेल्थ कॉटेज बनाए जाएंगे, जहां लोगों को इलाज के साथ बेहतर माहौल भी मिलेगा.

गांवों तक पहुंचेगी डॉक्टरों की सलाह

मंत्री ने बताया कि ई संजीवनी टेलीमेडिसिन के जरिए अब गांव देहात के लोगों को भी घर के पास डॉक्टरों की सलाह मिल सकेगी. इससे दूरदराज के गरीब मरीजों को काफी राहत मिलेगी. उन्होंने कहा कि कोविड के समय इस सुविधा ने लोगों की काफी मदद की थी और अब इसे और मजबूत किया जाएगा.

AI तकनीक से तेज और सटीक इलाज

सरकार स्वास्थ्य सेवाओं में AI जैसी नई तकनीक लाने की भी तैयारी कर रही है, ताकि इलाज और तेज और सटीक हो सके. इसके साथ ही पूरे सिस्टम की निगरानी के लिए एक खास मॉनिटरिंग सेल भी बनाया जाएगा, जो अस्पतालों की व्यवस्था पर नजर रखेगा.

ALSO READ: स्वास्थ्य विभाग, झारखंड सरकार के अपर मुख्य सचिव ने किया शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का निरीक्षण, अधिकारियों को मिले निर्देश

डॉक्टरों को सख्त निर्देश

स्वास्थ्य मंत्री ने डॉक्टरों को सख्त संदेश देते हुए कहा कि मरीजों से अच्छा व्यवहार करना जरूरी है. अगर किसी तरह की लापरवाही मिली तो कार्रवाई तय है. उन्होंने यह भी साफ किया कि वे कभी भी किसी अस्पताल का अचानक निरीक्षण कर सकते हैं.

सस्ती दवाओं के लिए खुलेंगे 747 मेडिकल स्टोर

राज्य में दवाओं की सुविधा बढ़ाने के लिए अबुआ मेडिकल स्टोर खोले जा रहे हैं. कुल 747 स्टोर खोलने की योजना है, जहां लोगों को सस्ती और सही दवाएं मिलेंगी, साथ ही दवा लेने का सही तरीका भी बताया जाएगा.

नई ब्लड पॉलिसी की तैयारी

खून की कमी को दूर करने के लिए सरकार नई ब्लड पॉलिसी लाने जा रही है. इसके तहत एक एजेंसी के जरिए खून उपलब्ध कराया जाएगा और लोगों की सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किया जाएगा.

कार्यक्रम में कई डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को उनके अच्छे काम के लिए सम्मानित भी किया गया. अधिकारियों ने कहा कि ई संजीवनी जैसी सेवाएं गलत इलाज और भ्रम को कम करने में काफी मददगार साबित हो रही हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *