रांची: रांची में 9 अप्रैल को विद्युत विभाग द्वारा विभिन्न इलाकों में केबल बिछाने और मेंटेनेंस कार्य के कारण निर्धारित समय पर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल लालपुर और तुपुदाना अंतर्गत यह कार्य किया जाएगा.
इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
अवर प्रमंडल लालपुर के अंतर्गत RDSS योजना के तहत पीस रोड, सिपारा गर्ल्स हॉस्टल के सामने और आसपास के क्षेत्रों में एलटी केबल बिछाने का कार्य किया जाएगा. इसके कारण सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. वहीं, 11 केवी पावर हाउस फीडर के मेंटेनेंस कार्य के लिए दोपहर 1:00 बजे से 2:30 बजे तक अतिरिक्त रूप से बिजली आपूर्ति बंद रहेगी.
इसी तरह अवर प्रमंडल तुपुदाना क्षेत्र के पटेल नगर में भी RDSS योजना के तहत एलटी लाइन के नंगे तारों को बदलकर केबल लगाने का कार्य किया जाएगा. इसके चलते सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी.
इसके अलावा 11 केवी पावर हाउस फीडर के मेंटेनेंस कार्य के दौरान दोपहर 1:00 बजे से 2:30 बजे तक कांटाटोली, खादगढ़ा, भुईयां टोली, मौलाना आजाद कॉलोनी, नेताजी नगर, रमजान कॉलोनी, रजा कॉलोनी, गढ़ाटोली समेत आसपास के क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है, कि यह कार्य भविष्य में बेहतर और सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: मोहसिना किदवई के निधन पर शोक: कांग्रेस ने कहा- देश ने खोया समर्पित और सादगीपूर्ण नेता
