Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो थर्मल में 30 घंटे से अंधेरे में तीन चौथाई आबादी, अब सीवरेज संकट का खतरा, 11 केवी केबल में फॉल्ट से जनजीवन अस्त व्यस्त

Bermo: बेरमो अनुमंडल के बोकारो थर्मल स्थित पावर प्लांट के 11 केवी केबल में आई तकनीकी खराबी के कारण पिछले 30 घंटों...

Bermo: बेरमो अनुमंडल के बोकारो थर्मल स्थित पावर प्लांट के 11 केवी केबल में आई तकनीकी खराबी के कारण पिछले 30 घंटों से अधिक समय से क्षेत्र की तीन चौथाई आवासीय कॉलोनियां और निजी कॉलोनियां अंधेरे में डूबी हुई हैं. बिजली गुल होने से न केवल आम जनजीवन प्रभावित हुआ है, बल्कि अब क्षेत्र में स्वच्छता को लेकर भी गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है.

फॉल्ट ढूंढने में जुटी टीम, कई इलाके प्रभावित

जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे 11 केवी केबल में अचानक फॉल्ट आ गया, जिससे प्लांट के ए टू फीडर से जुड़े कई इलाके प्रभावित हो गए. बिजली आपूर्ति ठप होने से सीआईएसएफ कैंप, सिक्स यूनिट, जीएम कॉलोनी, वैशाखी कॉलोनी, मुर्गी फॉर्म, नूरी नगर, बाजार टांड़, निशन हाट, लेबर क्वार्टर, सीएमडी, डी टाइप, गोविंदपुर बस्ती, जीएमटी, एचएमटी और गैरमजरुआ बस्ती पूरी तरह अंधेरे में डूब गए.

ALSO READ: रांची: कई इलाकों में गुरुवार को बिजली कटौती, किए जाएंगे केबल व मेंटेनेंस कार्य

कॉलोनी सबस्टेशन और पावर प्लांट के इंजीनियरों और कर्मचारियों ने मंगलवार रात 11 बजे तक फॉल्ट का पता लगाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. बुधवार सुबह 9 बजे फिर से काम शुरू किया गया. दोपहर करीब ढाई बजे ए टू फीडर के प्रभावित क्षेत्रों को ए वन फीडर से अस्थायी रूप से जोड़कर बिजली आपूर्ति शुरू की गई, लेकिन कुछ ही देर बाद फिर से खराबी आ गई और क्षेत्र दोबारा अंधेरे में डूब गया.

सीवरेज ओवरफ्लो का बढ़ा खतरा

बिजली संकट अब कॉलोनियों में सीवरेज संकट का रूप लेता दिख रहा है. 2.358 क्षमता वाले एसटीपी टू की बिजली आपूर्ति भी 30 घंटे से अधिक समय से बंद है. बिजली न होने के कारण मोटर पंप नहीं चल पा रहे हैं. यदि जल्द ही पंप चालू नहीं हुए तो सीवरेज चेंबरों से गंदा पानी सड़कों और रिहायशी इलाकों में फैल सकता है, जिससे गंदगी और संक्रमण का खतरा बढ़ जाएगा.

अधिकारियों के अनुसार 11 केवी केबल में फॉल्ट के कारण आपूर्ति बाधित हुई है. डीजीएम विद्युत सुरजीत सिंह ने बताया कि टीम लगातार काम कर रही है और खराबी को दूर करने का हर संभव प्रयास जारी है. उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल कर ली जाएगी.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *