लोहरदगा: जिला परिषद मद से करोड़ों रुपये की लागत से बनेगा मॉडल पंचायत भवन

सेन्हा-लोहरदगा: प्रखंड क्षेत्र के बुटी में जिला परिषद योजना मद से मॉडल पंचायत का निर्माण किया जायेगा. भवन निर्माण के लिये जिला...

Model Panchayat building

सेन्हा-लोहरदगा: प्रखंड क्षेत्र के बुटी में जिला परिषद योजना मद से मॉडल पंचायत का निर्माण किया जायेगा. भवन निर्माण के लिये जिला परिषद सदस्य राधा तिर्की, बीडीओ संग्राम मुर्मू, पंचायत सचिव सुजीत उरांव और अंचल अमीन कुदरत सिंह खेरवार द्वारा संयुक्त रूप से स्थल का निरीक्षण किया गया. वहीं, पंचायत भवन निर्माण के लिये कंडरा बुटी पथ पर स्थित जलमीनार के समीप स्थल का चयन किया गया.

भवन निर्माण से ग्राम वासियों को एक ही जगह सभी तरह के लाभ मिलेंगे

इस निमित प्रखंड विकास पदाधिकारी संग्राम मुर्मू ने पंचायत सचिव सुजीत उरांव को निर्देश देते हुए कहा, कि गुरुवार को ग्राम सभा से मॉडल पंचायत भवन निर्माण के लिये स्थल को पास करा कर जिला भेजने के लिये कहा गया. जिला परिषद सदस्य राधा तिर्की ने कहा कि जिला परिषद विभाग से निर्मित मॉडल पंचायत भवन का निर्माण करोड़ रुपये की लगत से होगा, जिससे पंचायत का विकास होगा और ग्राम पंचायत वासियों को एक ही जगह पर सभी तरह के लाभ मिलेंगे.

साथ ही उन्होंने कहा कि मॉडल पंचायत भवन में पंचायत कर्मियों के लिये कम्प्यूटर, ग्रामीणों के लिए जल और वाहन पार्किंग सहित सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध रहेगी. इस निमित बीडीओ मुर्मू से मॉडल पंचायत भवन निर्माण कार्य को गुणवत्ता पूर्वक कराने के लिये कहा गया. मौके पर संवेदक रोहित साहू, समीर उरांव तथा पंचायत सचिव सुजीत उरांव अंचल अमीन कुदरत सिंह खेरवार समेत अन्य उपस्थित थे.

रिपोर्ट: अमित वर्मा

यह भी पढ़ें: लोहरदगा: अंजुमन इस्लामिया अदलिया की बैठक में 5 मामलों की सुनवाई, कई विवादों का निपटारा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *