रांची: U-20 जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता 2026 में भाग लेने के लिए झारखंड की महिला कुश्ती टीम बुधवार को रांची से दुर्ग (छत्तीसगढ़) के लिए रवाना हो गई. यह प्रतियोगिता 10 से 12 अप्रैल तक भिलाई, दुर्ग में आयोजित होगी, जिसमें देशभर के युवा पहलवान अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे.
इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड की 14 सदस्यीय टीम हिस्सा ले रही है, जिसमें 10 महिला पहलवान और 4 प्रशिक्षक शामिल हैं. टीम के रवाना होने से पूर्व झारखंड सरकार के खेल विभाग के सहयोग से सभी खिलाड़ियों को ट्रैक सूट और खेल किट प्रदान कर सम्मानित किया गया.
टीम में ये हैं शामिल
टीम में शामिल महिला पहलवानों में पूनम उरांव (50 किग्रा), रिया कुमारी (53 किग्रा), नेहा उरांव (55 किग्रा), स्नेहा कुमारी (57 किग्रा), सिमरन बिलचन मिंज (59 किग्रा), कुमकुम कुमारी नायक (62 किग्रा), अनन्या डे (65 किग्रा), वैष्णवी ठाकुर (68 किग्रा), सांझ कुमारी (72 किग्रा) और सुष्मिता कुमारी (76 किग्रा) शामिल हैं.
वहीं टीम के प्रशिक्षकों में रिंपा कुमारी, चंचला कुमारी, मृत्युंजय नाथ चौधरी और सुशांत सौरव शामिल हैं.
टीम के रवाना होने से पहले झारखंड राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष जीशान कमर, अभिभावक के. रवि कुमार, खेल निदेशक आसिफ इकराम, मार्गदर्शक भोलानाथ सिंह, महासचिव रजनीश कुमार, बिजय शंकर सिंह सहित राज्य के विभिन्न जिला कुश्ती संघों के पदाधिकारियों और खेल विभाग के अधिकारियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं. अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि झारखंड की यह युवा टीम राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेगी.
यह भी पढ़ें: बोकारो थर्मल ऐश पौंड में जारी है छाई का संकट, आ सकती है बिजली उत्पादन ठप होने की नौबत
