Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

NEET पेपर लीक विवाद: CJP ने PM मोदी से की 1 करोड़ मुआवजे की मांग, आत्महत्या मामलों पर बढ़ा दबाव

Newswave Desk: नीट पेपर लीक विवाद को लेकर चल रहे तनाव के बीच अब छात्रों की आत्महत्या के मामलों पर राजनीतिक और...

Newswave Desk: नीट पेपर लीक विवाद को लेकर चल रहे तनाव के बीच अब छात्रों की आत्महत्या के मामलों पर राजनीतिक और सामाजिक दबाव बढ़ता जा रहा है. इसी मुद्दे पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्र सरकार से बड़ी मांग की है.

अभिजीत दीपके ने PM नरेंद्र मोदी को लिखा लेटर

CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक ओपन लेटर लिखकर अपील की है कि जिन परिवारों ने अपने बच्चों को खोया है, उन्हें 1 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए. उनका कहना है कि यह आत्महत्याएं नीट पेपर लीक विवाद और बढ़ते मानसिक दबाव से जुड़ी हो सकती हैं.

दीपके ने दावा किया है कि पिछले एक सप्ताह में 11 नीट उम्मीदवारों ने आत्महत्या की है, जबकि इनमें से 5 मामलों में पिछले 48 घंटों के भीतर यह घटनाएं हुई हैं. उन्होंने कहा कि पेपर लीक विवाद ने लाखों छात्रों और उनके परिवारों पर गंभीर मानसिक दबाव डाला है, जिससे परीक्षा प्रणाली पर भरोसा भी कमजोर हुआ है.

आत्महत्या मामलों का सीधा संबंध नीट पेपर लीक: अभिजीत दीपके

अपने पत्र में उन्होंने यह भी मांग की कि प्रभावित परिवारों को तुरंत आर्थिक सहायता दी जाए. हालांकि, अभी तक केंद्र सरकार की ओर से इस मांग पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. साथ ही यह भी स्पष्ट है कि इन आत्महत्या मामलों का सीधा संबंध नीट पेपर लीक से है या नहीं, इसकी स्वतंत्र और आधिकारिक पुष्टि अभी तक सामने नहीं आई है. नीट विवाद पहले से ही देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है, और अब इन मामलों के सामने आने के बाद यह मुद्दा और ज्यादा गंभीर होता जा रहा है.

ALSO READ: जामताड़ा: नारायणपुर को मिले नए बीडीओ, कमलेश कुमार दास ने संभाला पदभार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *